लाइव न्यूज़ :

वासन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' है ने जीता टोरंटो में अवार्ड

By विवेक कुमार | Updated: September 17, 2018 19:02 IST

फिल्म में अभिमन्यु एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसे एक जन्मजात बीमारी है। जिसकी वजह से वह किसी भी दर्द को महसूस करने में असर्मथ हैं।

Open in App

मुंबई, 17 सितम्बर: वासन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' को 43वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया । जहां इसे ‘ग्रोल्स व्यूअर्स च्वाइस अवार्ड’ मिला है। वसन की इस फिल्म ने डेविड गॉर्डन की ‘ग्रीन्स हैलोवीन’और सैम लेविन्सन की ‘असासिनेशन नेशन’ को पीछे करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि ये दोनों ही फिल्में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 

बता दें कि फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’से अभिमन्यु दासानी और राधिका मदान ने एक्टिंग क्षेत्र में डेब्यू किया है। अभिमन्यु बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं। वहीं राधिका टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों ही स्टार्स को फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के लिए काफी सराहना मिली है।

फिल्म में अभिमन्यु एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसे एक जन्मजात बीमारी है। जिसकी वजह से वह किसी भी दर्द को महसूस करने में असर्मथ हैं।

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में मौजूद अभिमन्यु ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने मार्शन आर्ट की ट्रेनिंग ली है।  उन्होंने कहा कि टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग होना, एक सपने के सच होने जैसा है।  

फिल्म को पुरस्कार मिलने के बाद निर्देशक बाला ने कहा, ‘मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा है शायद मुंबई वापस जाते समय इस पर भरोसा हो जाए।’ 

टॅग्स :बॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की#MeToo: एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर सुभाष घई पर जबरन किस करने का आरोप, दर्ज कराया केस

बॉलीवुड चुस्कीसमुद्र के किनारे ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड चुस्की"श्रीदेवी" के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर नजर आएगी "चांदनी"

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल: छोटे पर्दे से राजामौली ने की थी करियर की शुरुआत, जानिए कैसे पाया 'बाहुबली' तक का मुकाम

बॉलीवुड चुस्कीबाप-बेटी के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है रघुवीर यादव की 'जामुन', बस करिए थोड़ा इंतजार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?