लाइव न्यूज़ :

बिहार के खेत में हल और बैल लेकर पहुंचे नाना पाटेकर, सैनिकों को बताया देश का असली हीरो

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 14:05 IST

अपनी फिल्मों से लोगों को जागरूक करने वाले एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों बिहार में हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने सैनिकों की हौसला अफजाई की।

Open in App
ठळक मुद्देआर्मी की वर्दी में नाना पाटेकर जवानों के साथ अपनी बात कहते नजर आए। नाना ने मोकामा के एक खेत में हल चलाकर जय जवान और जय किसान के नारे को भी बुलंद किया। नाना से मुलाकात कर लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते भी नजर आए।

एक्टर नाना पाटेकर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। नाना एक ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के लिए काफी काम करते रहे हैं। हाल ही में नाना पाटेकर बिहार के मोकामा स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे थे। नाना पटना एयरपोर्ट से सीधा यहां गए थे। आर्मी की वर्दी में नाना पाटेकर जवानों के साथ अपनी बात कहते नजर आए। 

मीडिया से बात करते हुए नाना ने कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं। मैंने ढाई साल सेना को दिए हैं। मुझे पता है कि वो किन परिस्थितियों में काम करते हैं। देश के असली हीरो हमारे जवान हैं। हम तो मामूली से इंसान भी नहीं हैं। बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिजम के मुद्दे पर नाना ने मीडिया को ज्यादा ध्यान देने के लिए नहीं कहा। नाना के मुताबिक इन सबसे बढ़कर देश के जवानों और किसानों की बात करना है। 

नाना ने खेत में चलाया हल

नाना ने मोकामा के एक खेत में हल चलाकर जय जवान और जय किसान के नारे को भी बुलंद किया। इस दौरान नाना को देखने के लिए वहां काफी भीड़ जुट गई।  नाना ने अपनी लोकप्रिय फिल्म यशवंत का मशहूर डायलॉग 'एक मच्छर...' भी जवानों को सुनाया। इसके अलावा नाना पाटेकर ने फैंस से भी मुलाकात की। नाना से मुलाकात कर लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते भी नजर आए।

किसानों के अधिकारों को लेकर नाना ने हमेशा उठाई है अवाज

कुछ महीने पहले नाना पाटेकर ने कहा था कि किसान भिखारी नहीं हैं और अकेले कर्जमाफी से महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की आत्महत्या की समस्या का समाधान नहीं हो सकता। नाना पाटेकर ने कहा था कि यदि राजनेता पैसे नहीं देते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसानों को कर्जमाफी नहीं चाहिए। हमें उन्हें भावनात्मक सपोर्ट और धीरज देना चाहिए। हमें उनसे बात करनी चाहिए। अकेले कर्जमाफी से कुछ नहीं होगा। किसान भिखारी नहीं हैं।

टॅग्स :नाना पाटेकरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!