फेमिना मिस इंडिया 2018: तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता खिताब, मिस वर्ल्ड मानुषी ने पहनाया क्राउन

By रामदीप मिश्रा | Published: June 20, 2018 06:06 AM2018-06-20T06:06:36+5:302018-06-20T06:07:01+5:30

क्राउन पर कब्जा जमाने के बाद साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर अनुकृति को ताज पहनाया। सबसे बड़ी बात यह है कि अब अनुकृति वास मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

femina miss india 2018 wins Tamil Nadu girl Anukreethy Vas | फेमिना मिस इंडिया 2018: तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता खिताब, मिस वर्ल्ड मानुषी ने पहनाया क्राउन

फेमिना मिस इंडिया 2018: तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता खिताब, मिस वर्ल्ड मानुषी ने पहनाया क्राउन

मुंबई, 20 जूनः मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट को तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने जीता है। मंगलवार देर शाम को हुए इस कॉन्टेस्ट में अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को हराया और क्राउन पर कब्जा जमाया किया। क्राउन पर कब्जा जमाने के बाद साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर अनुकृति को ताज पहनाया। सबसे बड़ी बात यह है कि अब अनुकृति वास मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।
 
वहीं, हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप रही हैं, जबकि सेंकड रनर-अप आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव थीं। इस प्रतियोगिता के टॉप फाइव में पहुंचने वालों में दिल्ली की गायत्री भारद्वाज और झारखंड की रहने वाली स्टेफी पटेल भी थीं। 



इस दौरान एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी चमक बिखेरी और इस ग्रैंड फिनाले में करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडिस ने परफार्मे किया। 


मिस इंडिया 2018 के जज पैनल में बॉलीवुड एक्टर कुनाल कपूर, अभिनेता बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे। वहीं, इस इवेंट को करन जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट कर लोगों को खूब हंसाया। साथ ही साथ एक समां बांधा।


आपको बता दें, फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट जीतने वाली अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। बताया जा रहा है कि अनुकृति अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए फ्रेंच भाषा में ग्रेजुएशन कर रही हैं। अनुकृति को उनकी मां ने पाला है। अनुकृति को बाइक चलाना पसंद है और वह भविष्‍य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

Web Title: femina miss india 2018 wins Tamil Nadu girl Anukreethy Vas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे