लाइव न्यूज़ :

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की एक्ट्रेस खुद को मानती हैं किस्मत की धनी, फिल्मों को लेकर कही ये बात

By भाषा | Updated: April 15, 2020 15:56 IST

लूडो 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। अभिनेत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वह अभी फिल्म की रिलीज के बारे में सोच भी नहीं रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफातिमा सना शेख ने कहा कि मुझे कई फिल्मों की पेशकश जा रही है, लेकिन इन सभी ने मुझे प्रभावित नहीं किया।एक्ट्रेस अब ‘लूडो’ और ‘सूरज पर मंगल भारी’ में नजर आएंगी।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें अच्छी पटकथा चुनने को मिला है। वर्ष 2016 की बेहद कामयाब फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली 28 वर्षीय अभिनेत्री आखिरी बार ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में दिखीं थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी। पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया, ‘‘ मुझे अच्छी कहानियां मिल रही है जिसको लेकर मैं भाग्यशाली महसूस करती हूं, क्योंकि इनमें किरदार कमजोर नहीं है बल्कि बेहद अर्थपूर्ण हैं।

हालांकि मुझे कई फिल्मों की पेशकश जा रही है, लेकिन इन सभी ने मुझे प्रभावित नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि सिर्फ पेशेवर वजह से वह ऐसा नहीं करती हैं बल्कि इसके पीछे भावनात्मक कारण भी है। उन्होंने कहा कि अगर भावनात्मक रूप से उन्हें किसी काम को करने की वजह नहीं मिलती है तो वह नहीं करती हैं। यह उनकी खुद के साथ लड़ाई है। अभिनेत्री अब ‘लूडो’ और ‘सूरज पर मंगल भारी’ में नजर आएंगी।

उन्होंने कहा कि इन दोनों फिल्मों के चुनाव की वजह भी पटकथा और सहकलाकार हैं। लूडो 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। अभिनेत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वह अभी फिल्म की रिलीज के बारे में सोच भी नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम बड़े संकट का मुकाबला कर रहे हैं। 

टॅग्स :फातिमा सना शेखबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!