लाइव न्यूज़ :

किसानों ने फिर रोकी जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग, जानिए क्या कहा

By अमित कुमार | Updated: January 30, 2021 19:54 IST

पंजाब में एक बार फिर किसानों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म "गुड लक जेरी" की शूटिंग का विरोध किया। किसान बार-बार कलाकारों से आंदोलन को समर्थन देने की बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान संगठन की मांग है कि जाह्नवी कपूर किसानों के आंदोलन को समर्थन दें।इससे पहले भी किसानों ने फिल्म की शूटिंग में रुकावट पैदा की थी।पंजाबी इंडस्ट्री के अधिकतर कलाकार और अदाकार किसान आंदोलन का साथ दे रहे हैं।

पंजाब के पटियाला जिले में फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म "गुड लक जेरी" की शूटिंग शनिवार को किसानों के एक समूह ने कुछ देर के लिए बाधित कर दी। किसानों ने अभिनेत्री से तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ उनके विरोध के समर्थन में बयान देने की मांग की है। यह दूसरी बार है जब पटियाला में फिल्म की शूटिंग रोकी गई। 

इससे पहले, इसे फतेहगढ़ साहिब जिले में बाधित किया गया था। शूटिंग शनिवार को पटियाला में पंजाब बाग इलाके के पास हो रही थी। प्रदर्शनकारी किसानों ने जोर देकर कहा कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को उन किसानों के समर्थन में बयान देना चाहिए जो नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें पहले ही बता दिया था कि वे फिल्म की शूटिंग यहां नहीं होने देंगे। लेकिन उन्होंने फिर भी शूटिंग की। हमने इसे आज फिर से रोक दिया।" 

उन्होंने कहा, “हमें किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। यदि वह (अभिनेत्री) केवल एक बार किसानों के समर्थन में एक बयान दे देती हैं, तो हम शूटिंग करने देंगे।” एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शूटिंग को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि बाद में इसे बहाल कर दिया गया। इससे पहले 23 जनवरी को, किसानों के एक समूह ने पटियाला में शूटिंग रोक दी थी। 

इस महीने की शुरुआत में, फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठान में भी किसानों ने अभिनेत्री से उनके पक्ष में बयान देने की मांग को लेकर फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी थी। गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान कई हफ्तों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं, जो नए कृषि कानूनों को निरस्त करने और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।  (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जाह्नवी कपूरकिसान आंदोलनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!