वैलेंटाइन से पहले रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिवानी के नाम लिखा छू जाने वाला पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 11, 2019 01:32 PM2019-02-11T13:32:29+5:302019-02-11T13:32:29+5:30

फरहान ने श‍िबानी संग एक प्यारी सी फोटो शेयर की है और मैसेज भी लिखा है।

farhan akhtar writes beautiful poem for shibani dandekar valentine day week | वैलेंटाइन से पहले रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिवानी के नाम लिखा छू जाने वाला पोस्ट

वैलेंटाइन से पहले रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिवानी के नाम लिखा छू जाने वाला पोस्ट

एक्टर फरहान अख्तर बीते कई दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वह शिबानी दांडेकर के साथ अब अपने रिश्ते को धीरे-धीरे सभी के सामने पेश करने लगे हैं, इसी का एक प्रूफ हाल ही में उन्होंने दिया है।

वेलंटाइन डे वीक में फरहान अख्तर ने खास अंदाज में गर्लफ्रेंड शिबानी की एक फोटो  शेयर की है। इस तस्वीर में सबसे खास है कव‍िता, ज‍िसे फर‍हान ने श‍िबानी के लिए खास ल‍िखा है।

फरहान ने श‍िबानी संग एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए ल‍िखा है, तुम मुस्कुराओ जरा, च‍िराग जला दो जरा, अंधेरा हटा दो जरा, रोशनी फैला दो जरा। वैलंटाइन वीक में फरहान अख्तर का ये रोमांट‍िक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, फरहान के प्यार के इस अंदाज को शिबानी ने भी अपने ही अंदाज नें स्वीकार किया है उन्होंने हार्ट वाली इमोजी में उनके पोस्ट पर प्यार बरसाया है।

यूं किया था बर्थ डे विश

फरहान अख्तर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने प्यार का इजहार आखिरकार कर ही दिया है। शिबानी ने आज फरहान को एक फोटो पोस्ट करते हुए बर्थडे विश किया है।  शिबानी ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें फरहान शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके बाए बाइसेप्स पर उनका टैटू नजर आ रहा है। 
वहीं शिबानी इस तस्वीर में बिकनी में नजर आ रही हैं। शिबानी ने कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि दुनिया का सबसे कुल टैटू इनके पास है और इसलिए भी क्योंकि आज इनका जन्मदिन है। हैप्पी बर्थडे माई स्वीट ग्रम्प्स।  इसके जवाब में फरहान ने लिखा है लव यू और दिल वाली स्माइल बनाई है।

इसके साथ ही दोनों ने आज आधिकारिकतौर पर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। साथ ही फैंस को फरहान का अंदाज खासा पसंद आया है। शिबानी के पोस्ट पर इनके चाहने वाले जमकर कमेंट कर रहे हैं।

जल्द करेंगे शादी

अब इस जोड़ी को लेकर जो खबरें सामने आ रही है, वह जानने के बाद इनके फैंस को खुशी जरुर होगी। खबरों की मानें तो ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही सीरियस हैं। फरहान के बच्चे भी शिवानी को काफी पसंद करते है और ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है। कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी कर कर लेगें। दोनों इसका ऐलान भी जल्द करेंगे।

वहीं, फरहान और शिवानी ने परिवार के साथ ही नए साल का जश्न भी मनाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नया साल फरहान और शिवानी के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। हाल ही में फरहान शिवानी के साथ दीपिका दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे थे जिसके बाद इतना साफ हो गया था कि ये दोनों अब खुलकर सभी के सामने अपने रिश्ते को जल्द स्वीकार करने वाले हैं और नाम भी देने वाले हैं।

Web Title: farhan akhtar writes beautiful poem for shibani dandekar valentine day week

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे