लाइव न्यूज़ :

मशहूर मराठी अभिनेता रविंद्र महाजनी पुणे में अपने किराए के फ्लैट में मृत मिले, करीब 8 माह से रह रहे थे अकेले

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2023 12:17 IST

पुलिस ने दिवंगत अभिनेता के परिवार व बेटे गशमीर महाजनी को सूचित कर दिया है। गशमीर भी एक अभिनेता हैं जिनकी शादी गौरी देशमुख से हुई है और दंपति का एक बेटा है।

Open in App
ठळक मुद्देमराठी फिल्म उद्योग ने अपने एक अनमोल सितारे रविंद्र महाजनी को खो दिया है। महाजनी शुक्रवार को पुणे स्थित अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस ने संदेह जताया है कि महाजनी की मौत दो या तीन दिन पहले ही हो चुकी है।

पुणेः मराठी फिल्म उद्योग को गहरा धक्का लगा है। उद्योग ने अपने एक अनमोल सितारे को खो दिया है। मराठी अभिनेता-निर्देशक रविंद्र महाजनी शुक्रवार को पुणे स्थित अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। रविंद्र 77 साल के थे और करीब 8 माह से अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची तलेगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने अपार्टमेंट को अंदर से बंद पाया। स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस घर में दाखिल हुई तो रविंद्र महाजनी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने संदेह जताया है कि महाजनी की मौत दो या तीन दिन पहले ही हो चुकी है।

पुलिस ने दिवंगत अभिनेता के परिवार व बेटे गशमीर महाजनी को सूचित कर दिया है। गशमीर भी एक अभिनेता हैं जिनकी शादी गौरी देशमुख से हुई है और दंपति का एक बेटा है। मौत के कारण की पुष्टि के लिए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

महाजनी ने 1970 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। वे मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। मुंबईचा फौजदार (1984) और कलात नकलत (1990) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हाल की कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया, जिनमें हिंदी पीरियड ड्रामा, पानीपत (2019) भी शामिल है। उनके बेटे गशमीर महाजनी भी एक अभिनेता हैं।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारPune
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई