लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोप में नामचीन फिल्मकार गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 19, 2019 10:51 IST

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अभिनय में मददगार सांस लेने की तकनीक सिखाने के बहाने पिछले साल दिसंबर से अब तक कई बार उसका बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे कोलकाता में शुक्रवार को एक नामचीन फिल्मकार और रंगमंच के बड़े कलाकार को अपने रंगमंच समूह की एक छात्रा का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रंगमंच समूह की एक और महिला सदस्य ने भी शुक्रवार को फिल्मकार के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। 

 कोलकाता में शुक्रवार को एक नामचीन फिल्मकार और रंगमंच के बड़े कलाकार को अपने रंगमंच समूह की एक छात्रा का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मामला बुधवार रात सामने आया जब पीड़िता ने कथित अपराध के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिये सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लिया।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अभिनय में मददगार सांस लेने की तकनीक सिखाने के बहाने पिछले साल दिसंबर से अब तक कई बार उसका बलात्कार किया। हमने फिल्मकार को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।"

पीड़िता ने शुक्रवार सुबह फूलबागान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले आरोपी को शाम को फूलबागान में उसके घर से हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रंगमंच समूह की एक और महिला सदस्य ने भी शुक्रवार को फिल्मकार के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस