लाइव न्यूज़ :

आमिर खान को लेकर भाई फैसल ने किया बड़ा दावा- मुझे कैद कर मानसिक रूप से बीमार घोषित कर दिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 16, 2022 18:52 IST

आमिर खान के भाई फैसल खान ने एक नए इंटरव्यू में अपने भाई आमिर खान पर कड़े आरोप लगाए हैं। अपने जीवन के कठिन दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आमिर ने उन्हें कैद कर लिया था और उनके हस्ताक्षर के अधिकार चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान अपने भाई फैसल खान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।फैजल ने दावा किया है कि आमिर ने काफी समय पहले उन्हें अपने घर में कैद कर मानसिक रूप से अस्थिर घोषित कर दिया था।फैसल खान को मुख्य रूप से 2000 की फिल्म मेला में शंकर के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।

मुंबई: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने भाई फैसल खान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, फैजल ने दावा किया है कि आमिर ने काफी समय पहले उन्हें अपने घर में कैद कर मानसिक रूप से अस्थिर घोषित कर दिया था। उन्होंने यहां तक ​​​​कहा कि अभिनेता अपने हस्ताक्षर अधिकार चाहते थे क्योंकि आमिर को उन पर मानसिक रूप से बीमार होने का संदेह था। 

अपने जीवन के कठिन दौर को याद करते हुए फैसल खान ने आगे कहा कि उनके पिता ने उनका समर्थन किया और कई सालों तक उन्होंने कोर्ट केस लड़ा, जिसे बाद में उन्होंने जीत लिया। टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए फैजल ने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ उस दौर से गुजर रहा था और फिर एक दिन आमिर ने फोन करके कहा कि वह मेरे हस्ताक्षर के अधिकार चाहते हैं क्योंकि मैं पागल हूं और अपना ख्याल नहीं रख सकता।" 

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मुझे एक जज के सामने यह घोषित करने के लिए कहा गया कि मैं अपना ख्याल रखने में असमर्थ हूं। मैं समझ नहीं पाया क्यों। इसलिए मैंने घर छोड़ने का फैसला किया। मैंने अपने परिवार से खुद को दूर कर लिया था और उन्होंने मुझे पागल घोषित कर दिया था। उन्होंने मुझे कैद कर लिया, मुझे कुछ दवाएं देना शुरू कर दिया और मेरा फोन भी ले लिया।"

अपनी बात को जारी रखते हुए फैसल खान ने कहा, "आमिर साहब ने मेरे लिए पहरेदार भी रखे थे। मैं दुनिया से पूरी तरह कट गया था। कुछ दिनों बाद मैंने विरोध किया। मैं घर से निकल गया। मैं अपने दोस्त के पास गया जो पुलिस में था। उन्होंने कहा कि आपके परिवार के सदस्यों ने एक निजी अस्पताल से आपका परीक्षण करवाकर आपको पागल घोषित करने की कोशिश की है।"

फैजल ने आगे कहा, "लेकिन जब कोई कोर्ट केस होगा तो सरकारी अस्पताल के टेस्ट पर ही भरोसा किया जाएगा। फिर मैंने सरकारी अस्पताल से टेस्ट करवाया। कई सालों तक कोर्ट में मामला भी चला। अंत में मैं जीत गया। कोर्ट ने कहा कि मैं पागल नहीं हूं।" बता दें कि फैसल खान को मुख्य रूप से 2000 की फिल्म मेला में शंकर के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसमें आमिर खान और ट्विंकल खन्ना ने अभिनय किया था।

टॅग्स :आमिर खानट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?