लाइव न्यूज़ :

क्या राखी सावंत की बीमारी एक नाटक? एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो किया शेयर

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2024 13:27 IST

Rakhi Sawant Health: राखी सावंत अस्पताल में भर्ती, पूर्व पति रितेश और भाई राकेश ने की पुष्टि। आदिल खान दुर्रानी ने सवाल किया कि क्या अदालत की सुनवाई से पहले अस्पताल में भर्ती होना एक प्रचार स्टंट है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Open in App

Rakhi Sawant Health: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सांवत अपनी क्रेजी हरकतों से सभी का एंटरटेनमेंट करती हैं। मगर कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दावा किया गया है कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं। राखी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से खबर साझा करते हुए बताया कि उन्हें दिल संबंधी बीमारी हो गई है और वह बीमार है। राखी की दावे पर अब उनके एक्स हसबैंड ने प्रतिक्रिया दी है और इसे ड्रामा बताया है। आदिल खान दुर्रानी ने न्यूज18 को बताया है कि राखी जेल की सजा से बचने के लिए जानबूझकर 'ड्रामा' रच रही हैं।

आदिल ने कहा, "कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं है। डॉक्टरों ने कुछ नहीं कहा है। हमें नहीं पता कि वह किस अस्पताल में है। अगर यह दिल का दौरा है तो मुझे लगता है कि मरीजों को आमतौर पर ऑक्सीजन मास्क की जरूरत होती है लेकिन वह राखी के पास वह भी नहीं है। वह ऐसा सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि उसे जल्द ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। यह केवल जेल जाने से बचने का नाटक है।"

आदिल ने राखी की बीमारी के सभी दावों को खारिज करते हुए राखी के एक्स रितेश राज सिंह के दावे पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया कि राखी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों को उनके गर्भाशय में ट्यूमर मिला है। इस दावे के जवाब में आदिल ने कहा, ''ऐसा कुछ नहीं है। जब मैं राखी के साथ रिलेशनशिप में था तो उसका फुल बॉडी टेस्ट हुआ। उसे कोई समस्या नहीं थी।”

बता दें कि पिछले साल राखी ने आदिल से अपनी शादी का ऐलान किया था। कुछ हफ्ते बाद, उसने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा, पैसों की हेराफेरी और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। आदिल को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। दोनों के बीच तलाक होने के बाद आदिल ने इस साल की शुरुआत में मार्च में बिग बॉस 12 की सोमी खान से शादी की थी।

टॅग्स :राखी सावंतहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!