Video:अनिल कपूर से रिपोर्टर ने किया सवाल तो एक्टर ने सबके सामने किया कुछ ऐसा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 30, 2019 11:52 AM2019-01-30T11:52:53+5:302019-01-30T11:52:53+5:30

अनिल कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल करने वाले हैं। बेटी सोनम के साथ पहली बार वह फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं।

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga anil kapoor kissed a reporter asking question about movie | Video:अनिल कपूर से रिपोर्टर ने किया सवाल तो एक्टर ने सबके सामने किया कुछ ऐसा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Video:अनिल कपूर से रिपोर्टर ने किया सवाल तो एक्टर ने सबके सामने किया कुछ ऐसा काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

अपने शानदार अभिनय के कारण फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाने वाले अनिल कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल करने वाले हैं। बेटी सोनम के साथ पहली बार वह फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं। ऐसे में वह फिल्म के प्रमोशन में भी इन दिनों जमकर बिजी चल रहे हैं। 

इसी बीच प्रमोशन के दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअल अनिल कपूर से फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को लेकर रिपोर्टर ने सवाल किया। उसने सभी के सामने चलते हुए उनसे पूछा कि आप एक लाइन में इसके बारे में क्या कहोगे तो इस पर उन्होंने अनोखे अंदाज में जवाब दिया।

अनिल ने जवाब देने की जगह रिपोर्ट को कहा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और सभी के सामने उसको किस कर ली। हांलाकि इसके बार उस रिपोर्टर ने उनको थैंक्यू भी कहा। खास बात ये है कि अपने खास अंदाज के लिए जाने जानें वाले अनिल का ये अनोखा स्टाइल भी छा गया है। फैंस के बीच अनिल कपूर का किस करने वाला वीडियो तेजी से छा रहा है।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के दो ट्रेलर फैंस के बीच रिलीज हो चुके हैं , जो फैंस को जमकर पसंद भी आए हैं।  फ़िल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

Web Title: Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga anil kapoor kissed a reporter asking question about movie

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे