लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही और जैकलीन को ईडी ने भेजा समन

By अनिल शर्मा | Updated: October 14, 2021 11:49 IST

ईडी ऐसे कई लोगों की तलाश कर रही है जो इस मामले से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। एजेंसी ने नोरा के अलावा जैकलीन फर्नांडीज को भी इसी मामले में दोबारा तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट्स बताती हैं कि ईडी इस संभावना को देख रहा है कि पैसा विदेश में निवेश किया गया थाईडी ने यह भी कहा है कि बॉलीवुड सेलेब्स इस पूरे मामले में सक्रिय भागीदार हैं

मुंबईः दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखरद्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा समन भेजा गया है। मामले में नोरा फतेही पहले भी अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं। वहीं ईडी ने दोबारा उनको समन भेजा है। नोरा फतेही के अलावा एजेंसी ने अभिनेत्री जैकलीन को समन भेजा है। 

टाइम्स नाउ के मुताबिक, ईडी ऐसे कई लोगों की तलाश कर रही है जो इस मामले से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। इससे पहले ईडी ने जैकलीन और नोरा सेृ पूछताछ की थी। ईडी ने कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन को MTNL स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। सुकेश ने जैकलीन को भी फंसाने की कोशिश की थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी इस संभावना को देख रही है कि पैसा विदेश में निवेश किया गया था और इसका नेतृत्व चुनाव आयोग सहित रिश्वत के मामले में एक आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने किया था। उन्होंने पहले सुकेश और उसकी पत्नी के घर पर छापा मारा था। ईडी ने यह भी कहा है कि बॉलीवुड सेलेब्स इस पूरे मामले में सक्रिय भागीदार हैं।

यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा सुकेश और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और लगभग 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

जैकलीन का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। (पीएमएलए)। ईडी ने 23 अगस्त को कहा था कि उसने इस मामले में चेन्नई में स्थित एक आलीशान बीच बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद, 2 किलो सोना, 16 लग्जरी कारें और अन्य महंगे सामान जब्त किए हैं।

टॅग्स :नोरा फतेहीजैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

बॉलीवुड चुस्कीनोरा फतेही की कार हुई हादसे का शिकार, एक्सीडेंट को याद करके सहमी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस