लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से रिया के खाते में नहीं ट्रांसफर किया गया कोई बड़ा अमाउंट, ED कर रही है 55 लाख रुपयों की जांच

By अमित कुमार | Updated: August 13, 2020 12:03 IST

रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत के 15 करोड़ रुपये का हेर-फेर किया है। लेकिन ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दफ्तर में पेश होने का समन भेजा था।रिया अब तक दो बार ईडी दफ्तर अपना बयान दर्ज कराने आ चुकी हैं।पिछले दिनों रिया से ईडी ने 18 घंटे पूछताछ की, जिसमें ऐक्ट्रेस के अकाउंट में कोई बड़ा ट्रांसफर नहीं दिखा।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत के पिता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा था कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था। 

रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दफ्तर में पेश होने का समन भेजा था। रिया अब तक दो बार ईडी दफ्तर अपना बयान दर्ज कराने आ चुकी हैं। पिछले दिनों रिया से ईडी ने 18 घंटे पूछताछ की, जिसमें ऐक्ट्रेस के अकाउंट में कोई बड़ा ट्रांसफर नहीं दिखा। रिया और उनके घरवालों के अकाउंट में सुशांत के खाते से कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई थी। 

55 लाख रुपये की हो रही है जांच

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के प्राइमरी अकाउंट से 55 लाख रुपये निकाले गए हैं, जिसकी जांच ईडी कर रही है। जांच में इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि सुशांत के किसी अकाउंट के साथ रिया चक्रवर्ती का कोई जॉइंट अकाउंट नहीं था। सुशांत की एक्स बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी ने अपने बयान में कहा था कि रिया चक्रवर्ती पिछले काफी समय से सुशांत के सारे फाइनैंशल और प्रफेशनल डिसीजंस ले रही थीं।

 रिया चक्रवर्ती से हो रही है मामले की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दूसरी बार 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।  मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!