तो इस शख्स की वजह से निक के प्यार में पागल हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा, फिल्म स्टूडियो से शुरु हुई थी लव स्टोरी!

By मेघना वर्मा | Published: May 2, 2019 12:48 PM2019-05-02T12:48:00+5:302019-05-02T12:48:00+5:30

प्रियंका जल्द ही फिल्म स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

dwayne johnson played importent role in priyanka chopra and nick jonas love story | तो इस शख्स की वजह से निक के प्यार में पागल हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा, फिल्म स्टूडियो से शुरु हुई थी लव स्टोरी!

तो इस शख्स की वजह से निक के प्यार में पागल हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा, फिल्म स्टूडियो से शुरु हुई थी लव स्टोरी!

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी कर ली है।प्रियंका जल्द ही स्काई इज पिंक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को के प्यार को देखकर कितने ही कपल्स को इंस्पीरिरेशन मिलती है। शुरुआत से सुर्खियों में रही इनकी लव स्टोरी बेहद खूबसूरत है। देसी गर्ल और प्रियंका और निक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दोनों साथ में स्टेडियम में बैठे दिख रहे थे। इसी के बाद से दोनों के लव अफेयर की चर्चा हुई थी। 

असल में प्रियंका और निक को साथ में भले ही पब्लिक प्लेस पर देखा जाता रहा हो। मगर इनकी लव स्टोरी  एक स्पेशल पर्सन के बिना अधूरी माननी जाती है। वो शख्स हैं WWE के पहलवान ड्वेन जॉनसन जो The Rock के नाम से जाने जाते हैं। साल 2017 में रॉक की दो बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं जिनमें से एक थी 'जुमांजी - वेलकम टू द जंगल' और दूसरी 'बेवॉच'।

दोनों ही फिल्मों की शूटिंग साथ हो रही थी। जिसके चलते दोनों ही फिल्मों के कास्ट एंड क्रू को एक साथ मिलना पड़ रहा था। बेवॉच में प्रियंका रॉक के साथ थीं वहीं जुमांजी में निक जोनास रॉक के साथ काम कर रहे थे। दोनों फिल्मों की शूटिंग कई बार एक ही स्टूडियो में हुई है। जहां प्रियंका और निक एक साथ मिलते थे। रॉक ने एक इंटरव्यू में कहा भी था,'अगर वो दोनों साथ में खुश हैं तो हां, ये मैंने ही किया है।'

हलांकि रॉक ने ये बात बेहद मजाकिया अंदाज में कही थी मगर देखा जाए तो ये सच भी है। इन्हीं दोनों फिल्म के बाद से प्रियंका और निक एक-दूसरे के करीब आ गए थे। साल 2018 में दोनों राजस्थान में शादी के बंधन में बंध गए। अब अक्सर ये स्टार्स इवेंट्स में एक-दूसरे के साथ नजर आ जाते हैं। और कभी प्यार जताने का मौका नहीं छोड़ते। 

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका जल्द ही फिल्म स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

Web Title: dwayne johnson played importent role in priyanka chopra and nick jonas love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे