रजत बेदी की कार से नशे में धुत शख्स को लगी टक्कर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया; केस दर्ज

By अनिल शर्मा | Published: September 7, 2021 02:53 PM2021-09-07T14:53:43+5:302021-09-07T15:00:12+5:30

दरअसल, वह शख्स घटना के समय नशे में था और सड़क पार कर रहा था। रजत उसे एक अस्पताल ले गए जहां उसे फिलहाल आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

Drunk man collides with Rajat Bedi's car kept on oxygen support case registered | रजत बेदी की कार से नशे में धुत शख्स को लगी टक्कर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया; केस दर्ज

रजत बेदी की कार से नशे में धुत शख्स को लगी टक्कर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया; केस दर्ज

Highlights यह हादसा मुंबई के अंधेरी इलाके में हुआरजत बेदी घायल को अस्पताल में भर्ती करायापुलिस ने रजत बेदी पर केस दर्ज कर लिया है

मुंबई के अंधेरी इलाके में ऐक्टर रजत बेदी की कार से एक शख्स को टक्कर लगने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, वह शख्स घटना के समय नशे में था और सड़क पार कर रहा था। रजत उसे एक अस्पताल ले गए जहां उसे फिलहाल आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। पुलिस के मुताबिक अभिनेता घायल शख्स को कूपर अस्पताल ले गए जहां उन्होंने (अभिनेता) बताया कि उन्होंने पीड़ित को अपनी कार से मारा था। 

रजत बेदी भारतीय फिल्म अभिनेता और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें कोई मिल गया (2003) के अपने राज सक्सेना के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। रजत बॉलीवुड में लगभग चालीस से भी अधिक फिल्में कर चुके हैं। जिनमें-रक्त (2004), खामोश... खौफ की रात (2005) और रॉकी-दी रिबल (2006) हैं। 

रजत बेदी को कोई मिल गया, करन अर्जुन और हैलो कौन फिल्मों से पहचान मिली। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।

Web Title: Drunk man collides with Rajat Bedi's car kept on oxygen support case registered

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे