लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग किसान पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मोतीबाग' ऑस्कर के लिये नामित, CM ने दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: September 18, 2019 12:56 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज यहां यह जानकारी देते हुए डाक्यूमेंट्री फिल्म के निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के किसान विद्यादत्त के जीवन संघर्ष पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म 'मोतीबाग' को आस्कर पुरस्कारों के लिये नामित किया गया है । यह फिल्म प्रदेश के सुदूर पहाड़ी जिले पौड़ी गढवाल के किसान विद्यादत्त के जीवन संघर्ष पर बनी है ।

उत्तराखंड के किसान विद्यादत्त के जीवन संघर्ष पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म 'मोतीबाग' को आस्कर पुरस्कारों के लिये नामित किया गया है । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज यहां यह जानकारी देते हुए डाक्यूमेंट्री फिल्म के निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के आस्कर अवार्ड के लिये नामित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म युवाओं को अपने गांव में रहकर सेवा करने की प्रेरणा देने के साथ ही वहां से पलायन रोकने की दिशा में भी सहायक होगी। यह फिल्म प्रदेश के सुदूर पहाड़ी जिले पौड़ी गढवाल के किसान विद्यादत्त के जीवन संघर्ष पर बनी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पारम्परिक व्यवसाय कृषि तथा पशुपालन रहा है तथा इन क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनायें सचालित की जा रही हैं । उन्होंने युवा किसानों से योजनाओं का लाभ लेकर कृषि एवं उद्यान को आर्थिकी का प्रभावी संसाधन बनाने तथा पलायन रोकने में अहम भूमिका निभाने की अपील भी की। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?