लाइव न्यूज़ :

दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को हुए 5 साल पूरे, कुछ यूं रोमांटिक अंदाज में पति विवेक को किया विश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 8, 2020 10:06 IST

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों को एकता कपूर के टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर प्यार हुआ, फिर दोनों ने डेट करना शुरू किया और कुछ समय बाद शादी कर ली

Open in App
ठळक मुद्देदिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दहिया की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है आज दिव्यांका और विवेक की शादी को पांच साल पूरे हो चुके है

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दहिया की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। आज दिव्यांका और विवेक की शादी को पांच साल पूरे हो चुके है। दिव्यांका और विवेक छोटे पर्दे के फेमस कपल्स में से एक हैं। 8 जुलाई को विवेक और दिव्यांका शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में दिव्यांका ने इस खास दिन पर पति विवेक को शुभकामनाएं दी हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- Small big things one does to express love,#DivekAnniversary #8July #AllWeCanDoInCorona#Doodling on board this time 😉। ऐसे में विवेक दहिया ने  दिव्यांका के पोस्ट का रिप्लाई भी किया है। उन्होंने दिव्यांका का शुक्रियाअदा किया है।

दिव्यांका और विवेक फैंस के बीच काफी फेमस हैं। दोनों  की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। दोनों एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दिव्यांका इन दिनों घर पर हैं। ऐसे में वह पति के साथ खास वक्त गुजार रही हैं। साथ ही तरह तरह की चीजें भी खूब बना रही हैं। दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट हुई। दोनों इस सीरियल में काम करते थे और देखते ही देखते एक दूसरे के करीब आ गए थे।  फिर दोनों ने डेट करना शुरू किया और कुछ समय बाद शादी कर ली।

शो ये है मोहब्बतें में दिव्यांका इशिता भल्ला के किरदार में थीं। वहीं विवेक एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में थे, शो को बहुत पसंद किया गया था लेकिन अब शो बंद हो गया है।वर्क फ्रंट पर दिव्यांका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नजर आईं। वो राजीव खंडेलवाल संग ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज कोल्ड लस्सी चिकन मसाला में दिखी थीं।

टॅग्स :दिव्यांका त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

टीवी तड़कामालदीव में वेकेशन एंजॉय करती दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, पति साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

रिश्ते नातेसिस्टर गोल्स के लिए मशहूर हैं टीवी इंडस्ट्री की 5 ननद-भाभी की जोड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीदिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर को दिया शानदार जवाब, कहा- मच्छर से ज्यादा ऐसी नाजुक सोच से परेशान हूं

टीवी तड़कादिव्यांका त्रिपाठी का क्यूट अंदाज हुआ वायरल, ब्लू शर्ट ड्रेस में शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?