लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थीं दिशा पटानी, बताया- क्या था उनका सपना

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2021 10:44 IST

अपने एक हालिया साक्षात्कार में दिशा ने खुलासा किया है कि वह भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहती थीं। दिशा ने इस दौरान इस बात से भी पर्दा उठाया कि कैसे वह इंजीनियरिंग से मॉडल बनीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिशा पटानी ने वरुण तेज के साथ तेलुगु फिल्म लोफर (2015) से फिल्मों में अपनी शुरुआत की

मुंबईः अभिनेत्री दिशा पटानी ने खुलासा किया है कि वह कभी भी अभिनेत्री बनने का सपना नहीं देखा था। दिशा ने बताया कि उनका सपना कभी नहीं था कि वह एक अभिनेत्री बने। अपने एक हालिया साक्षात्कार में दिशा ने खुलासा किया है कि वह भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहती थीं। दिशा ने इस दौरान इस बात से भी पर्दा उठाया कि कैसे वह इंजीनियरिंग से मॉडल बनीं।

दिशा पटानी ने वरुण तेज के साथ तेलुगु फिल्म लोफर (2015) से फिल्मों में अपनी शुरुआत की। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। दिशा ने स्पोर्ट्स बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद दिशा ने बागी 2 (2018), भारत (2019) और मलंग (2020) में भी काम किया है। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी कुंग फू योगा (2017) में भी अभिनय किया है।

बाजार इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में दिशा ने कहा, मजे की बात यह है कि अभिनेत्री बनने का मेरा सपना कभी नहीं था। मैं वायु सेना का पायलट बनना चाहती थी। मैं इंजीनियरिंग कर रही थी। इंजीनियरिंग से मॉडल की तरफ उनका रुख कैसे हुआ, दिशा बताती हैं कि लखनऊ में कॉलेज के दौरान उनके एक मित्र ने उन्हें एक मॉडलिंग प्रतियोगिता के बारे में बताया। विजेताओं को मुंबई ले जाने की बात कही गई थी। मुंबई का नाम सुनते ही दिशा ने आवेदन कर दिया और वह यह प्रतियोगिता जीत गईं (2013 में)।

दिशा ने आगे बताया कि प्रतियोगिता के दौरान ही उन्हें एक एजेंसी ने देखा। उन्हें मौका मिला। इस दौरान कॉलेज की न्यूनतम उपस्थिति की आवश्यकता को पूरा नहीं कर पाने की वजह से उन्होंने मॉडलिंग को ही जारी रखा। और इस तरह वह मॉडलिंग में चली आईं। 

टॅग्स :दिशा पटानीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!