बॉलीवुड डायरेक्टर सुधीर मिश्रा के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर सितारों ने दी श्रद्धांजलि
By भाषा | Published: April 2, 2020 04:36 PM2020-04-02T16:36:05+5:302020-04-02T16:37:40+5:30
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं। हंसल मेहता, सोनू सूद, निखिल आडवाणी के अलावा कई और लोगों ने उनकी मौत पर शौक प्रकट किया।
फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा के पिता देवेंद्र नाथ मिश्रा का दिल की बीमारी से बृह्सपतिवार को सुबह निधन हो गया। सुधीर मिश्रा ने ट्वीटर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मेरे पिता देवेंद्र नाथ मिश्रा का आज सुबह निधन हो गया । वह लखनऊ के थे और अपने जीवन में कई पदों पर रहे। वे गणितज्ञ, सागर विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर, शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त शिक्षा सलाहकार, सीएसआईआर के उप निदेशक, एमपी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख, बीएचयू के कुलपति जैसे पदों पर आसीन रहे।”
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया कि बृहस्पतिवार शाम को जोगेश्वरी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने कहा कि कई लोग फिल्म उद्योग में सुधीर मिश्रा के माता-पिता के योगदान से अनजान थे। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘एक सज्जन, दूरदर्शी विचारक और शिक्षक के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। कई लोग फिल्म उद्योग में सुधीर मिश्रा के माता-पिता के योगदान से अनजान है।
उन्होंने सभी सपने देखने वालों के लिए अपना घर और दिल खोल रखा था। भगवान डी एन मिश्रा की आत्मा को शांति दे।” इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं। हंसल मेहता, सोनू सूद, निखिल आडवाणी के अलावा कई और लोगों ने उनकी मौत पर शौक प्रकट किया।
My Dad Dr DevendraNath Misra passed away this morning ,A Lucknow boy ,wasmany things . A Mathematician nwent 2become a Professor of Mathematics ,Sagar University, Jt. Education Advisor, Mini of Education,Dep. Director CSIR, Head of MP Science n Technology n Vice. Chancellor BHU
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) April 2, 2020