कैसी है अब दिलीप कुमार की तबीयत, जानें डॉक्टर्स ने क्या कहा ?

By अनिल शर्मा | Published: June 7, 2021 09:47 AM2021-06-07T09:47:43+5:302021-06-07T10:00:14+5:30

dilip kumar health update actor is stable should be discharged in 2 3 days | कैसी है अब दिलीप कुमार की तबीयत, जानें डॉक्टर्स ने क्या कहा ?

कैसी है अब दिलीप कुमार की तबीयत, जानें डॉक्टर्स ने क्या कहा ?

Highlightsदिलीप कुमार की तबीयत अब स्थिर हैसांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया थाअगले दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे

वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया था। डॉक्टर नितिन गोखले की अगुवाई में दिलीप कुमार के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उन्हें अगले दो से तीन दिनों में छुट्टी दी जानी चाहिए। 

मौत की उड़ी थी अफवाह
दिलीप कुमार के स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह भी उड़ गई कि वेटरन एक्टर का निधन हो गया है। इन अफवाहों को देखते हुए दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार देर शाम एक स्वास्थ्य अपडेट साझा किया गया। बताया गया कि दिलीप कुमार की तबीयत अब स्थिर है। लिखा गया- व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर विश्वास मत करो। साहब स्थिर है। आपकी दिल की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें 2-3 दिनों में घर होना चाहिए। इंशाअल्लाह।

वहीं  कुमार के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि जांच में पता चला कि अभिनेता को बाइलेट्रल प्लीयूरल इफ्युशन (फेफड़े पर तरल पदार्थ की अधिकता) है।

साल 1944 से हुई करियर की शुरुआत
दिलीप कुमार ने 1944 में ‘‘ज्वार भाटा’’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पांच दशकों के अपने करियर में ‘‘कोहिनूर’’, ‘‘मुगल-ए-आजम’’, ‘‘देवदास’’, ‘‘नया दौर’’, ‘‘राम और श्याम’’ समेत कई हिट फिल्मों में नजर आए। पर्दे पर उन्हें पिछली बार 1998 में ‘‘किला’’ फिल्म में देखा गया था। 

Web Title: dilip kumar health update actor is stable should be discharged in 2 3 days

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे