लाइव न्यूज़ :

बचपन में एक ही क्लास में पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और धोनी की वाइफ साक्षी, कुछ इस तरह हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

By अमित कुमार | Updated: January 12, 2021 20:51 IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर में किलकारी गूंजी है। उन्होंने सोमवार (11 जनवरी) को बेटी को जन्म दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी एक बेटी के पिता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबचपन में अनुष्का शर्मा और साक्षी एक ही स्कूल में क्लासमेट रही हैं।इस बात का खुलासा अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।साक्षी के बाद अब अनुष्का शर्मा ने भी बेटी को जन्म दिया है।

इसे संयोग कहें या कुछ और, मगर एक ही स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ी दो लड़कियां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानों की पत्नियां बनीं। इसके अलावा दोनों के बीच एक और समानता यह है कि दोनों बेटियों की मां बनी हैं। यहां बात हो रही है टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की। 

अनुष्का शर्मा सोमवार को ही एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं, जबकि साक्षी धोनी भी एक बेटी जीवा की मां हैं। जीवा अब 5 साल की हो चुकी हैं। अनुष्का और साक्षी का आपसी कनेक्शन उनके स्कूली जीवन से है। दोनों क्लासमेट रही हैं। अनुष्का ने साल 2012 में दिए एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह धोनी की वाइफ साक्षी को बचपन से ही जानती हैं। 

यहां तक की दोनों की पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई है। अनुष्का ने कहा था कि असम के जिस छोटे से कस्बे में वह रहती थीं, वहीं साक्षी भी रहा करती थीं। उन्होंने कहा था, ''मैं और साक्षी असम में एक छोटे से कस्बे में साथ ही रहा करते थे। एक बार उन्होंने जब मुझे बताया कि वह कहां रहती थीं, तो मैंने कहा कि मैं भी वहां रही हूं। उन्होंने बताया कि मैंने उस स्कूल में पढ़ाई की थी, तो मैंने कहा कि वही तो मेरा भी स्कूल था।'' 

साक्षी परी की ड्रेस में और अनुष्का घाघरे में स्कूल के दिनों में अनुष्का और साक्षी एक-दूसरे को जानती नहीं थीं। उनमें दोस्ती भी नहीं थी। अनुष्का ने कहा था, ''और तब मुझे एक पुरानी तस्वीर मिली, जिसमें साक्षी परी की ड्रेस में हैं और मैं घाघरे में दिख रही हूं, क्योंकि मैं माधुरी की फैन रही हूं।'' यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जो कि उनके स्कूल में हुए फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन के समय की है, जिसमें दोनों हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। (ब्यूरो इनपुट के साथ)

टॅग्स :अनुष्का शर्मासाक्षी धोनीबॉलीवुड अभिनेत्रीक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्रिकेटLSG vs DC Highlights: समीर रिजवी का तूफानी पचासा, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटIPL 2026 LSG vs DC: लखनऊ के 'नवाब' या दिल्ली के 'दबंग'? जानें समय, वेन्यू, पिच रिपोर्ट और आज की संभावित प्लेइंग 11

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?