लाइव न्यूज़ :

आत्महत्या के लिए स्टूल पर चढ़ेंगे, बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे सुशांत सिंह राजपूत, वकील ने उठाए कई गंभीर सवाल

By अमित कुमार | Updated: August 18, 2020 17:53 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके वकील विकास सिंह ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विकास सिंह ने सुशांत के मर्डर होने की संभावना ज्यादा बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास सिंह ने सुशांत मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की गई लापरवाही के कुछ सबूत पेश किए हैं। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके पिता के वकील विकास सिंह ने एक बार मुंबई पुलिस के जांच पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सुशांत मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की गई लापरवाही के कुछ सबूत पेश किए हैं। विकास सिंह ने कहा कि एक साधारण व्यक्ति भी समझ सकता है कि अगर आप लटक कर मरना चाहते हैं तो आप एक स्टूल पर चढ़ेंगे, आप बेड से कूदकर कैसे लटकेंगे।

विकास सिंह ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सुशांत के गले पर जिस प्रकार से निशान हैं, जिस प्रकार से अब बातें सामने आ रही हैं, बहुत ही बड़ा सवाल उठ रहा है कि यह आत्महत्या है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे।

इन सवालों का जवाब जानना जरूरी

मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे। विकास सिंह ने सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर कई आरोप लगाए हैं और साथ ही उन्हें शातिर अपराधी तक कह दिया है। विकास सिंह ने कहा था कि सिद्धार्थ पिठानी की भूमिका बेहद संदिग्ध हैं।

मुंबई पुलिस गलत दिशा में कर रही है जांच

वकील विकास सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, 'मैंने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस बहुत ही पेशेवर पुलिस है लेकिन कुछ वजहों के चलते उसने गलत दिशा में अपनी जांच शुरू कर दी। इस केस में मुंबई पुलिस बिल्कुल ही गलत दिशा में चली गई है। इस वजह से सुशांत का परिवार पटना पुलिस के पास गया। सुप्रीम कोर्ट को अपने आदेश में मुंबई पुलिस को सीबीआई की मदद करने का निर्देश देना चाहिए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!