लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा का बॉलीवुड पर बड़ा आरोप, कहा- यहां सेक्सिस्ट सिनेमा बनाते थे लोग और मैं उनका हिस्सा रही

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 12, 2021 08:53 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा हमेशआ अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में होने वाले लैंगिक भेदभाव को लेकर बड़ी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देदीया मिर्जा ने कहा- बॉलीवुड में लोग सेक्सिस्ट सिनेमा के बारे में लिखते थे , सोचते थे और बनाते थेदीया मिर्जा के अनुसार उनकी पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' भी सेक्सिज्म पर आधारित थीदीया मिर्जा के अनुसार- बॉलीवुड में कई राइटर्स, डायरेक्टर और एक्टर हैं, जिन्हें अपनी सेक्सिस्ट सोच के बारे में मालूम नहीं 

मुंबई:  एक्ट्रेस  दीया मिर्जा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों और  बॉलीवुड में हावी Sexism (लैंगिक भेदभाव) को लेकर अपनी बात रखी है।  

दीया मिर्जा ने  कहा,  'बॉलीवुड में लोग सेक्सिस्ट सिनेमा के बारे में लिखते थे, सोचते थे और बनाते थे और मैं उन फिल्मों का हिस्सा थी ।' उन्होंने कहा, 'मेरी पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' भी सेक्सिज्म पर आधारित थी।'

दीया ने ब्रूट इंडिया  को दिए अपने इंटरव्यू में बताया, 'उस समय एक मेकअप आर्टिस्ट केवल एक आदमी हो सकता था और महिलाएं केवल हेयर स्टाइलिस्ट बन सकती थी । जिस वक्त मैंने फिल्मों में काम शुरू किया था उस समय फिल्मों में 120 से ज्यादा क्रू मेंबर्स में केवल चार से पांच महिलाएं होती थी लेकिन कोई इस बारे में नहीं सोचता था।' 

एक्ट्रेस ने आगे कहा,  'हम पितृसत्तात्मक समाज में रहते हैं, फिल्म इंडस्ट्री का नेतृत्व  पुरुषों द्वारा किया जाता है  इसलिए इंडस्ट्री में लिंग भेद होता है । मेरे विचार से बॉलीवुड में बहुत सारे राइटर्स, डायरेक्टर और एक्टर हैं , जिन्हें अपनी सेक्सिस्ट सोच के बारे में मालूम भी नहीं है।' 

बॉलीवुड में पहले से हुए अब कई सुधार: दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि अब बॉलीवुड में इन चीजों को लेकर सुधार हुआ है क्योंकि लोग अब बेहतर समझते हैं कि पितृसत्ता क्या है सेक्सिज्म क्या है। साथ ही दीया ने ये भी कहा कि जब वह बॉलीवुड में आई थी तब उनका कोई मेंटर नहीं था। उन्हें  समझाने और मदद करने वाला कोई नहीं था । 

इसी साल  दीया मिर्जा ने मुंबई के बिजनसमैन वैभव रेखी से शादी की है और हाल ही में उन्होंने अपने मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। 

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!