लाइव न्यूज़ :

पोते करण देओल की शादी में धर्मेंद्र को याद आईं माँ, पढ़ी दिल छू लेने वाली कविता; अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2023 17:15 IST

एक्टर धर्मेंद्र के पोते करण देओल की हाल ही में शादी हुई है। इस मौके पर कई बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई जिसमें से एक अनुपम खेर भी थे। इन्होंने शादी समारोह का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पोते की शादी में इमोशनल हुए धर्मेंद्र धर्मेंद्र ने करण देओल की रिशेप्शन पार्टी में मां के नाम कविता पढ़ी अनुपम खेर ने मंगलवार को वीडियो शेयर किया

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का मंगलवार को अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी का है जिसमें अनुपम खेर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रही थीं। 

इसी दौरान शादी में धर्मेंद्र द्वारा एक दिन छू लेने वाली कविता पढ़ी गई जो बहुत इमोशनल है। इस वीडियो में धर्मेंद्र ने अपनी मां के लिए कुछ पक्तियां बोलीं।

जिसकी लाइन कुछ इस तरह है, "मैं अपने कमरे में गुमसुम, तन्हा, उदास बैठा था, देख उदास मुझे बेचैन सोच मेरी, ले गई मुझे मेरे गांव की गलियों में उड़ता जर्रा जर्रा मेरा धरती का..."यह कविता की कुछ पक्तियां है। 

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन भी दिया जिसमें उन्होंने लिखा, "जब हम बड़े होते हैं, चाहे उम्र में या स्थिति में, हमें उस घर की याद आती है जिसे हमने पीछे छोड़ दिया था। वह घर जहां हमने अपना बचपन बिताया था। उस दिन, मैं अपने दोस्त की शादी के लिए थोड़ा जल्दी पहुंच गया था सनी देओल के बेटे करण हैं, इसलिए मुझे धरम जी के साथ समय बिताने का मौका मिला। धरम जी अपनी लिखी एक कविता की कुछ पंक्तियाँ गुनगुना रहे थे। जो मेरे और राज बब्बर जी के दिल की गहराइयों को छू रही थीं। मेरे आग्रह पर उन्होंने इस नज़्म को रिकॉर्ड करने के लिए सहमत हुए।"

धर्मेंद्र ने अपने पोते और अभिनेता करण देओल के शादी के रिसेप्शन में वीडियो में अपनी मां पर कुछ पंक्तियां बोलीं। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैन्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रिया

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने लिखा, "उफफफफ" कमेंट किया। 

अभिनेत्री रुबिना दिलैक ने टिप्पणी की, "यह सोना है।" 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अच्छी गहरी पंक्तियां, हमारे लीजेंड धरम पा जी की सबसे अच्छी मुस्कान।"

अनुपम खेर और धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

बता दें कि काम के मोर्चे पर, अनुपम 'द वैक्सीन वॉर' और 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। 'द वैक्सीन वॉर' महामारी के दौरान कोविड-19 वैक्सीन बनाने की दौड़ में भारत के योगदान के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है।

'इमरजेंसी' कंगना रनौत द्वारा निर्देशित फिल्म है और यह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

वहीं, धर्मेंद्र जल्द ही डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके अलावा उनके पास शाहिद कपूर और कृति सेनन की आने वाली अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म भी है।

टॅग्स :धर्मेंद्रअनुपम खेरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!