लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही इतने करोड़ कमा लेगी 'धड़क', क्या सुपरहिट होगी फिल्म?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2018 11:38 IST

धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। 4 करोड़ के बजट में बनी  सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई: जाह्नवी कपूर की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' आज रिलीज हो गई है। फिल्म के रिव्यू खासा पसंद बेहतरीन आए हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी  जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं।

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स से निर्मित धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। ऐसे में खबरों की मानें तो ये फिल्म पहले दिन इतना कमाएगी कि ये हिट की श्रेणी में शामिल हो जाएगी।

Dhadak Movie Review: निश्छल प्रेम की कहानी है 'धड़क'

ट्रेड एक्सपर्ट अमूल मोहन के के मुताबिक फिल्म पहले ही दिन में तकरीबन 7 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो धड़क का फर्स्ट डे कलेक्शन 9-10 करोड़ रुपये भी हो सकता है। फिल्म का कुल बजट 55-70 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।

धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। 4 करोड़ के बजट में बनी  सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सैराट की सक्सेस को देखकर माना जा रहा है कि धड़क कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है।

#Bollywoodflashback: 'हरिश्चंद्र' से 'धड़क' तक भारतीय सिनेमा में हुआ है ये बड़ा बदलाव

धड़क में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा, खरज मुखर्जी और आदित्य कुमार जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या पहले दिन फिल्म इतनी कमाई कर पाती है या फिर नहीं।

टॅग्स :धड़कबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल