लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए खुशखबरी, फिर से पर्दे पर धमाल करेगी दीपिका-रणवीर की जोड़ी!

By असीम चक्रवर्ती | Updated: December 22, 2018 13:32 IST

दीपवीर यानी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को पर्दे पर देखना पसंद करने वाले फैंस के लिए एक खुशखबरी है

Open in App

 दीपवीर यानी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को पर्दे पर देखना पसंद करने वाले फैंस के लिए एक खुशखबरी है. इन दिनों अपनी शादी के जश्न में डूबे दीपिका-रणवीर जल्द ही एक बार फिर अपने फेवरेट फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे.

खबर है कि भंसाली इन दिनों अपनी अगली फिल्म की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं. पता चला है कि इस फिल्म में वह अपने पसंदीदा रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फिर से पेश तो करेंगे, लेकिन फिल्म का सब्जेक्ट क्या होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसे बहुत गुप्त रखा जा रहा है. हालांकि सूत्र बताते हंै कि यह वही कहानी है जिस पर भंसाली पिछले कई साल से फिल्म बनाना चाहते थे.

यह एक भारतीय लड़के और एक रूसी लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है. इस कहानी में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए लड़का साइकिल से रूस पहुंच जाता है. प्रेमिका का पिता रूस का एक माफिया सरगना होता है. ऐसे में यह कहानी कई दिलचस्प मोड़ से गुजरती है. वैसे यह तय है कि लगातार तीन फिल्मों में रणवीर-दीपिका के साथ काम कर चुके प्रसिद्घ कैरेक्टर आर्टिस्ट रजा मुराद भी भंसाली की अगली फिल्म में काम करेंगे.

इसकी पुष्टि रजा मुराद ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान की है. उन्होंने फिल्म से संबंधित बातें तो की, लेकिन इसके सब्जेक्ट के बारे में उन्होंने केवल इतना कहा कि उन्हें कुछ भी पता नहीं है. वैसे भंसाली के एक करीबी का कहना है कि अभी तक उन्होंने फिल्म का सब्जेक्ट फाइनल नहीं किया है. भंसाली के लिए यह कोई नई बात भी नहीं है. 'पद्मावत' के दौरान यह माना जा रहा था कि वह कंस पर फिल्म बनाएंगे, पर अचानक ही इस सब्जेक्ट को साइड में रखकर उन्होंने 'पद्मावत' शुरू कर दी.

बहरहाल अब यह कहा जा रहा है कि भंसाली पहले करीना कपूर को रूसी लड़की का रोल देना चाहते थे, पर अचानक ही उन्होंने करीना को किनारे कर दिया. वैसे, करीना भी कह चुकी हैं कि वह भंसाली के साथ काम करना तो चाहती हैं, लेकिन हाल के दिनों में उनके लिए यह संभव नहीं होगा, क्योंकि उन्हें अपने लाड़ले तैमूर अली खान की परवरिश पर फोकस करना है.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच