लाइव न्यूज़ :

रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर इस शाही अंदाज में आए नजर, फोटो हुई वायरल  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2018 20:43 IST

न्यूली मैरिड कपल दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की फोटो शेयर की हैं, जिसमें ये नई जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दें, शादी की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह छाए हुए हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद बुधवार (21 नवंबर) शाम को रिसेप्शन पार्टी दी गई है। यह पार्टी बैंगलुरु के लीला पैलेस में दीपिका के परिजनो के ओर से आयोजित की गई। पार्टी में पहुंचे दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत नजर आए हैं। उन्होंने अपने फैंस का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करवाई हैं।

न्यूली मैरिड कपल दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की फोटो शेयर की हैं, जिसमें ये नई जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दें, शादी की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह छाए हुए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरे वायरल हो रही हैं।बीते दिनों इटली से मुंबई पहुंचे के बाद इस न्यूली मैरिड कपल ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें फैंस तक पहुंचाई, जिसका फैंस को शादी के बाद से इंतजार था।  

उल्लेखनीय है कि दोनों ने 14 नवंबर को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। इसके रिसेप्शन के अलावा एक और रिसेप्शन दिया जाएगा, जोकि मुंबई में होगा। बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच