हाथों का चूड़ा और मंगलसूत्र उतार रेड हॉट ड्रेस में पति संग निकली दीपिका, न्यू लुक के फैंस हुए दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2018 09:48 AM2018-12-26T09:48:22+5:302018-12-26T09:48:22+5:30

जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी के लिए रणवीर-दीपिका ने ग्रैंड एंट्री ली जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा गया।

deepika ranveer in christmas party grand entry in zoya akhtars christmas party | हाथों का चूड़ा और मंगलसूत्र उतार रेड हॉट ड्रेस में पति संग निकली दीपिका, न्यू लुक के फैंस हुए दीवाने

हाथों का चूड़ा और मंगलसूत्र उतार रेड हॉट ड्रेस में पति संग निकली दीपिका, न्यू लुक के फैंस हुए दीवाने

Highlightsदीपिका-रणवीर हाल में एक नए अंदाज में फैंस से रुबरु हुए हैंइस दौरान दीपिका एक दम हॉट लुक में नजर आई

 एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते कई दिनों से  सुर्खियों में हैं, खासकर दीपिका खुद। दीपिका शादी के बाद से अपने लुक्स को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में मंगलवार को फिर से वह कुछ इस तरह के लुक में नजर आई हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है।

दरअसल जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी के लिए रणवीर-दीपिका ने ग्रैंड एंट्री ली जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा गया। रणवीर दीपिका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस दौरान दीपिका शादी के बाद पहली बार बिना मंगलसूत्र और चूड़ा पहने दिखीं। साथ ही उन्होंने स्टाइलिश रेड ड्रेस को पहना हुआ था। वही रणवीर शानदार गाड़ी चलाकर खुद पार्टी में पहुंचे।

दोनों की अदाओं ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर यहां भी नहीं छोड़ी है। मीडिया और फैंस को देख दोनों ने गाड़ी में से ही अभिनंदन किया। जबकि आते हुए तो दीपिका पादुकोण अपने ससुर और सांस यानी रणवीर सिंह के पापा मम्मी के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार दीपिका रणवीर इस पार्टी से जल्द ही फ्री होकर सिंबा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।

दीपिका जल्द एक नए प्रोजेक्ट के साथ फैंस के रुबरु होने वाली हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल  के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। फॉक्स स्टार की इस परियोजना में विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। मेघना ने विक्रांत के चरित्र के बारे में कहा था कि वह एक उत्तर भारत का शख्स है जो कामकाज करता था लेकिन वह सब छोड़ एक अभिनेता बन जाता है।

English summary :
zoya akhtar's host a grand christmas party at their home. Deepika Ranveer also joined party. Deepika was looking so beautiful in new fashion style with ranveer singh.


Web Title: deepika ranveer in christmas party grand entry in zoya akhtars christmas party

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे