लाइव न्यूज़ :

कपिल देव की वाइफ संग टाइम बिताना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

By मेघना वर्मा | Updated: June 10, 2019 15:44 IST

कपिल देव पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रह चुके हैं। जिनकी कैप्टैंसी में साल 1983 में इंडिया ने वेस्ट इंडीज से मैच जीतकर इतिहास रचा था।

Open in App

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 83 में बिजी हैं। जहां देश में एक ओर वर्ल्ड कप को लेकर लोग एक्साइटेड हैं वहीं साल 1983 के वर्ल्ड कप पर बन रही इस फिल्म में अपने किरादार को निभाने के लिए ना सिर्फ रणवीर बल्कि दीपिका भी पूरी तैयारियों में जुटी हुयी हैं। 

जी हां रणवीर सिंह फिल्म में जहां कपिल देव का किरदार निभाएंगे वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। अपने किरादर को पर्दे पर उतारने के लिए ही दीपिका रोमी के साथ टाइम बिताना चाहती हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ने रिसेंटली रोमी के साथ कुछ समय बिताने की बात कही है। ताकी वो उनको और उनके प्वॉइंट ऑफ व्यू को जान सकें। 

पहले से जानती हैं रोमी को

कपिल देव की तरह दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी पूर्व बैंडमिंटल प्लेयर रह चुके हैं। स्पोर्ट्स की दुनिया का जाना माना नाम रहे हैं। इसीलिए दीपिका पादुकोण पहले से ही कपिल देव और उनकी फैमिली के करीबी रही हैं। दीपिका पहले से ही रूमी को करीब से जानती हैं। मगर फिर भी अपने किरदार में जान डालने के लिए वो उनके साथ समय बिताना चाहती हैं।  

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया, 'उन पर ज्यादा चीजें पढ़ने के लिए नहीं हैं। मैं उनसे पहले मिल चुकी हैं हमारे वेडिंग रिसेप्शन पर भी उनसे मुलाकात हुई है। मैं उनसे सामाजिक तौर पर भी जुड़ी हुई हूं। मैं वो भी पढ़ रही हूं जो रिसर्च टीम और डायरेक्टर ने मुझे भेजा है। मेरे पेरेन्ट उन्हें पहले से जानते हैं। मुझे ऐसा लगता है मैं उन्हें जानती हूं और ऐसी आशा करती हूं कि फिल्म देखकर वो खुश हों और गर्व महसूस करें।'  

कपिल देव पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रह चुके हैं। जिनकी कैप्टैंसी में साल 1983 में इंडिया ने वेस्ट इंडीज से मैच जीतकर इतिहास रचा था। उन्हीं पर बन रही है फिल्म 83। जिसे कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दीपिका इसके अलावा जल्द ही छपाक फिल्म में दिखाई देंगी। 

टॅग्स :83 मूवीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहकपिल देव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच