रणवीर के सामने फोटोग्राफर ने दीपिका को कहा 'भाभी', अभिनेत्री ने दिया कुछ रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 20, 2018 03:16 PM2018-11-20T15:16:23+5:302018-11-20T15:16:23+5:30

Deepika Padukone and Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी करके रविवार को देश वापस आ गए हैं। अब न्यूली मैरिड कपल अपने रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं।

deepika-padukone smile as photographers call her bhabhi ji in front of ranveer singh | रणवीर के सामने फोटोग्राफर ने दीपिका को कहा 'भाभी', अभिनेत्री ने दिया कुछ रिएक्शन

रणवीर के सामने फोटोग्राफर ने दीपिका को कहा 'भाभी', अभिनेत्री ने दिया कुछ रिएक्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी करके रविवार को देश वापस आ गए हैं। अब न्यूली मैरिड कपल अपने रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। आज  (मंगलवार) को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इस दौरान पर मीडिया के सामने साथ में फोटो खिचाते दिखे। उसी समय कुछ ऐसा भी हुआ जिसके बाद दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक पाई। दरअसल ये कपल  एयरपोर्ट पर कपल जब फोटोज के लिए पोज दे रहे था, तब दीपिका को खास नाम से बुलाया गया।  वहीं फोटोग्राफर्स ने दीपिका को भाभीजी कहकर पुकारा. ऐसा सुनकर दीपिका खुद को हंसने से रोक नहीं पाईं। दीपिका के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से मीडिया बार बार दीपिका को भाभी कह रही थी जिस पर वह बस हंस रही थी।

21 तारीख को बेंगलुरु में दोनों का पहला ग्रांड रिसेप्शन होगा। इसके लिए ये दोनों बेंगलुरु  पहुंच गए हैं और इस दौरान बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर भी आए हैं। दीपिका जहां क्रीम कलर के सूट में में हाथों में चूड़ा मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र में नजर आएं। तो रणवीर भी पीछे नहीं रहे वह व्हाइट कुर्ते पायजामे में नजर आए।

दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।

English summary :
Deepika Padukone and Ranveer Singh have returned to India on Sunday after getting married in Italy. Newly Married Couple Ranveer Singh and Deepika Padukone has reached Bangalore for their reception. Both were spotted at Mumbai airport today on 20th November.


Web Title: deepika-padukone smile as photographers call her bhabhi ji in front of ranveer singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे