Video:इस देश में हनीमून मना कर कुछ इस अंदाज में लौटे दीपिका-रणवीर, फैंस ने थामीं सांसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 7, 2019 12:37 PM2019-01-07T12:37:54+5:302019-01-07T12:37:54+5:30

रविवार को दीपिका-रणवीर को स्टाइलिश अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर हनीमून पर वापस नजर आए हैं।

deepika padukone ranveer singh returns from honeymoon | Video:इस देश में हनीमून मना कर कुछ इस अंदाज में लौटे दीपिका-रणवीर, फैंस ने थामीं सांसे

Video:इस देश में हनीमून मना कर कुछ इस अंदाज में लौटे दीपिका-रणवीर, फैंस ने थामीं सांसे

बॉलीवुड गलियारों में बीते साल की नवंबर से अब तक दीपिका रणवीर की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।   दीपिका- रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की थी, और फिर मुंबई में शादी का रिसेप्शन भी दिया था। अब हनीमून मना कर दोनों देश वापस आ गए हैं।

रविवार को दोनों को स्टाइलिश अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर हनीमून पर वापस नजर आए हैं। यहां दोनों हाथों में हाथ डाल नजर आए हैं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार दोनों फोटोज खिंचाने के लिए नहीं रूके और तेजी से अपनी कार की तरफ चले गए। मीडिया वालों ने यहां दीपिका को बर्थडे विश किया तो रणवीर को उनकी नई फिल्म गली ब्वॉय के लिए मुबारकबाद भी दी। दोनों ने भी सबको थैंक्यू भी बोला है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। फैंस को एक बार फिर से दोनों का ये अंदाज भी पसंद आ गया है।

दीपिका और रणवीर के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो दीपिका ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आई। दीपिका ने ब्लैक टैंक टॉप, लोअर और व्हाइट शूज पहना था। दीपिका ने ब्लैक सन ग्लासेस और गोल्ड नेकपीस से अपना लुक कंप्लीट किया। रणवीर के एयरपोर्ट लुक की बात करें को उन्होंने व्हाइट कलर की गुच्ची टीशर्ट और डेनिम शर्ट पहनी थी। इसके साथ वह चेक पैंट्स में नजर आए। दीपिका की तरह ही रणवीर ने भी व्हाइट शूज और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया

यहां गए थे हनीमून पर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कहां हनीमून पर गए हैं ये हर किसी के लिए सवाल था। कहा जा रहा था कि दोनों न्यूयार्क में हनीमून के लिए गए हैं लेकिन  रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका श्रीलंका गए थे। वहीं दोनों ने एक फोटो भी शेयर की थी जो श्रीलंका एयर पोर्ट की थी जिसके बाद कहा जाने लगा था कि दोनों ने श्री लंका में ही हनीमून मनाया है।


4 साल पहले की थी सगाई

फिल्मफेयर को दिया दीपिका का ये इंटरव्यू अभी सामने नहीं आया है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि दोनों ने 4 साल पहले की फैंस के छुपाकर सगाई कर ली थी। उसके बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखे थे।

हाल ही में दोनों की अदाओं ने एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर यहां भी नहीं छोड़ी है। मीडिया और फैंस को देख दोनों ने गाड़ी में से ही अभिनंदन किया। जबकि आते हुए तो दीपिका पादुकोण अपने ससुर और सांस यानी रणवीर सिंह के पापा मम्मी के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार दीपिका रणवीर इस पार्टी से जल्द ही फ्री होकर सिंबा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।

Web Title: deepika padukone ranveer singh returns from honeymoon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे