लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को पीछे छोड़ एशिया की सबसे सेक्सी महिला बनीं दीपिका, जानें कौंन टॉप 5 में है शामिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 7, 2018 12:10 IST

Sexiest lady of 2018 in Asia: बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं

Open in App

बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं. शादी होते ही मानों इन दोनों अभिनेत्रियों की किस्मत चमक गई हैं. दोनों की दोनों इस साल की एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट महिलाओं की लिस्ट में क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं.

दीपिका को जहां 50 सेक्सिएस्ट महिलाओं की इस लिस्ट में पहला नंबर मिला है, वहीं प्रियंका दूसरे नंबर पर हैं. हाल ही में इस लिस्ट का खुलासा हुआ है. बता दें कि बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने विगत 14 और 15 नवंबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी की, वहीं देसी गर्ल प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ सात फेरे लिए. प्रियंका पिछले साल इस लिस्ट में पहले नंबर पर थीं.

इस साल प्रियंका के बाद लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम तीसरे नंबर पर हैं, जो पिछले साल दूसरे स्थान पर थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम है. माहिरा के बाद पांचवें नंबर पर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम है. छठें नंबर पर आलिया भट्ट, सातवें पर सोनम कपूर, आठवें पर हिना खान, नौवें नंबर पर कटरीना कैफ और नंबर 10 पर नीति टेलर हैं.

सबसे ज्यादा उम्र वाली सेक्सी महिला 51 साल की माधुरी दीक्षित बनी हैं जो 45वें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में 11 नंबर पर हेली शाह, 12 पर दृष्टि धामी, 13 पर जेनिफर विंगेट, 14 पर एरिका फर्नांडीस, 15 नंबर पर सुरभि चंदना, 17 पर गौहर खान, 22वें नंबर पर अनुष्का शेट्टी, 24वें नंबर पर अरमीना राणा खान, 30वें नंबर पर ऐश्वर्या राय, 31वें नंबर पर अथिया शेट्टी, 34वें पर जमीला जामिल और 38वें नंबर पर जैसमिन वालिया हैं.

इस लिस्ट में 40वें नंबर पर मेहविश हयात हैं और 47वें नंबर पर जैकलीन फर्नांडीस हैं. नया मुकाम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा बनकर घर-घर में मशहूर हुईं शिवांगी इस लिस्ट में पहली बार शामिल हुईं और सीधे टॉप 5 में आ गईं हैं. इस लिस्ट में 20 साल की शिवांगी जोशी सबसे कम उम्र की सेक्सी फीमेल बनकर एक नया मुकाम हासिल किया है.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?