सोनम कपूर के बाद रणवीर-दीपिका करेंगे शादी, नवंबर में थामेंगे एक-दूजे का हाथ!
By रामदीप मिश्रा | Published: May 3, 2018 10:56 AM2018-05-03T10:56:38+5:302018-05-03T11:02:16+5:30
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की टीम ने नवंबर के आसपास शादी की पुष्टि कर दी है।
मुंबई, 3 मई: अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है और 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी नवंबर में होने वाली है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस बॉलीवुड कपल की शादी साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है।
ये भी पढ़ें-सोनम कपूर के लिए बेहद खास है मई, ये हैं इसकी तीन वजह
दीपिका की टीम ने किया यह दावा
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की टीम ने नवंबर के आसपास शादी की पुष्टि कर दी है। हालांकि आधिकारिक रूप से दीपिका या रणवीर के परिवार ने इसका ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही साथ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है।
कहां और कब होगी शादी
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि इनकी शादी देश के बाहर किसी विदेशी धरती पर हो सकती है। ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। खबर के अनुसार रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं और यही वजह है कि दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते, जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं और इसलिए दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।दोनों की शादी सीक्रेट रॉयल होगी।शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन के SMS का अनुष्का शर्मा ने नहीं दिया जवाब, जानिए क्या है वजह?
दोनों का रिशेप्सन
शादी के साथ दी दोनों का रिशेप्सन भी बेहद खास होने वाला है। कहा जा रहा है कि दीपिका रणवीर के दो रिसेप्शन होंगे और इनकी प्लानिंग भी शुरु हो गई है। इनका एक रिसेप्शन मुंबई में होगा जबकि दूसरा दीपिका के होमटाउन बंगलुरु में हो सकता है।
यूं कर रहें तैयारी
दोनों ने शादी के वेडिंग प्लानर भी रख लिया है। फिलहाल दीपिका और रणवीर के परिवार ने दोनों की शादी की तैयारी शुरू कर दी है और दोनों के परिवार के बीच गिफ्ट्स एक्चेंज करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इतना ही नहीं दीपिका ने भी अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है और अपने लिए शादी की शॉपिंग में जुट गई हैं। कुछ समय पहले दीपिकाअपनी मां उजाला के साथ एक ज्वेलरी शॉप में भी स्पॉट की गईं थीं।
ये भी पढ़ें-शादी के अगले सप्ताह कांस चली जाएंगी सोनम कपूर, हनीमून के लिए नहीं है टाइम
नया घर खरीद रहे
दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है। खबरों की मानें तो इस घर देखने के लिए रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की सोसाइटी में पहुंचे थे। दोनों को यहां की प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई है। यदि सब कुछ अगर ठीक रहा था ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। ऐसे में बी टाउन के दो सबसे पहली बार एक दूसरे के पड़ोसी बनेंगे। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की कई है लेकिन कयास यही है कि दोनों शादी के पहले इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें