बर्थडे स्पेशल: पति रणवीर से पहले दीपिका पादुकोण इनके साथ इश्क फरमा चुकी है, रणबीर से लेकर उपेन पटेल तक शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 5, 2020 08:45 AM2020-01-05T08:45:14+5:302020-01-05T08:45:14+5:30

दीपिका आज हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के अफेयर्स की शुरुआत उनके मॉडलिंग कैरियर से हुई थी।

deepika padukone and her long list love affairs | बर्थडे स्पेशल: पति रणवीर से पहले दीपिका पादुकोण इनके साथ इश्क फरमा चुकी है, रणबीर से लेकर उपेन पटेल तक शामिल

बर्थडे स्पेशल: पति रणवीर से पहले दीपिका पादुकोण इनके साथ इश्क फरमा चुकी है, रणबीर से लेकर उपेन पटेल तक शामिल

Highlightsअपने अभिनय और खूबसूरती दोनों से फैंस दीवाना करने वाली दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। दीपिका ने 2018 में लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद रणवीर सिंह से शादी कर ली है।

अपने अभिनय और खूबसूरती दोनों से फैंस दीवाना करने वाली दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। दीपिका आज हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं।  दीपिका पादुकोण के अफेयर्स की शुरुआत उनके मॉडलिंग कैरियर से हुई थी। दीपिका ने 2018 में लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद रणवीर सिंह से शादी कर ली है। जब दीपिका मॉडलिंग कर रहीं थीं तो वह निहार पांड्या नाम के लड़के के साथ गहरे अफेयर में थीं। जिसके बाद रणबीर कपूर से लेकर  कई सितारों के साथ नाम जुड़ा। आइए जानते हैं किस-किस के साथ दीपिका का जुड़ा नाम।

निहार पंड्या

मॉडलिंग डेज में मॉडल निहार पंड्या, दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड थे। 2005 में दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती काफी जल्दी रोमांस में बदल हो गई थी। 3 साल के लिव-इन रिलेशन के बाद दीपिका ने मूव-ऑन करने का फैसला किया और निहार से ब्रेकअप कर लिया।

रणबीर कपूर

कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर भी इस सुन्दर बाला की अदाओं से बच नहीं पाए। दोनों ने अपने रिलेशन की घोषणा मीडिया में खुलकर की थी। फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के सेट से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी काफी लम्बे अरसे तक चली। रणबीर ने दीपिका को एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान प्रपोज किया था और दोनों लगभग 3 साल साथ रहे।

युवराज सिंह

क्रिकेट स्टार्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का गहरा रिश्ता एक अनसुलझी पहेली जैसा रहा है। क्रिकेट यूथ आइकॉन और पंजाबी मुंडे युवराज सिंह पर मरने वाली लड़कियों की कमी नहीं है। इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि कुछ समय के लिए युवराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और दीपिका पादुकोण को डेट किया था।

 नोवाक जोकोविच

सिद्धार्थ के साथ दीपिका पादुकोण की करीबी दोस्ती या अफेयर का नजारा तो पूरे देश ने आईपीएल मैचों के दौरान देखा है। बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ दीपिका काफी लम्बे समय तक रिलेशन में रहीं हैं।

उपेन पटेल

विदेश से नए-नए मुंबई आए एक्टर उपेन पटेल जब दीपिका पादुकोण के संपर्क में आए, तो वो भी उन्हें पसंद करने लगे। दोनों का रिश्ता कितना गहरा था, यह तो साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन इंडस्ट्री में थोड़े समय के लिए ऐसी अफवाहें रहीं हैं कि दीपिका उपेन के साथ भी अफेयर में रह चुकी हैं।

Web Title: deepika padukone and her long list love affairs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे