लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: रामायण की सीता के लिए कभी खुद PM मोदी मांग चुके हैं वोट, जानें जिंदगी से जुड़ी 10 अनकही कहानियां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 07:06 IST

आज सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया का जन्मदिन है। हम आपको उनके जीवन की कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए

भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं । हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।

शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया  को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। आज सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया का जन्मदिन है। हम आपको उनके जीवन की कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

1-दीपिका चिखलिया गुजरात की बड़ोदरा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह जीत भी चुकी हैं।

2- दीपिका चिखलिया के चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा मदद रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने की थी। एक तरह से वह ही दीपिका को राजनीति में लाए थे।

3-दीपिका चिखलिया के लिए वोट मांगने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके क्षेत्र में जा चुके हैं। लेकिन उस वक्त वह पीएम या सीएम नहीं हुआ करते थे तब वो गुजरात एक नेता हुआ  करते थे।

4- हाल ही में मां सीता के जन्मस्‍थान को लेकर अफवाहें उड़ी हैं। हालांकि दीपिका चिखलिया का जन्म मुंबई में हुआ था।

5-दीपिका चिखलिया के लिए वोट मांगने के लिए लेकर मोदी ही नहीं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी भी उनके क्षेत्र में जा चुके हैं।

6-रामायण के बाद दीपिका चिखलिया ने एक शो में रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी के अपोजिट किरदार निभाया था। दोनों के साथ की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल कर रही है।

7-हाल ही में राम बने अरुण गोविल ने कहा था कि किसी सरकार ने उनको सम्मानित  नहीं किया तो दीपिका ने राजीव गांधी के साथ की फोटो शेयर की थी

8-दीपिका चिखलिया ने महज 14 साल की उम्र से काम शुरू कर दिया था।

9- दीपिका की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई तो तब के इंडस्ट्री के पहले सुपरस्‍टार राजेश खन्ना भी वहां पहुंचे थे

10-बीते कुछ सालों से दीपिका एक्टिंग छोड़ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में वह बाला फिल्म में नजर आईं थीं

टॅग्स :रामायणदीपिका चिखलिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?