लाइव न्यूज़ :

पार्टी के बाद मैं पूजा भट्ट, रवीना टंडन, विक्रम, राहुल रॉय का ड्राइवर बन जाता था, दीपक तिजोरी ने कहा- मैं शराब...

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2022 12:11 IST

दीपक तिजोरी बॉलीवुड के कई नामचीन अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन उनको वैसी पहचान नहीं मिली जैसी उनके सह कलाकारों को मिली। हालांकि इसका दीपक को दुख नहीं है। उन्होंने कहा उसक वक्त जो फिल्में मिलती थीं, करते गया...

Open in App
ठळक मुद्देदीपक तिजोरी ने कहा कि न तो वह शराब पीते हैं न ही कोई ध्रूमपान करते हैंशराब न पीने की वजह से पार्टी के बाद वह रवीना, पूजा भट्ट के ड्राइवर बन जाते थे

मुंबईः 90 का दशक बॉलीवुड के लिए एक खूबसूरत समय था, जिसमें कई अभिनेताओं ने शानदार काम किया और एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी। दीपक तिजोरी ऐसे ही एक अभिनेता हैं। उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं की। हालांकि उन्हें न तो किसी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया और ना ही कोई पुरस्कार मिला। इस सवाल पर दीपक तिजोरी ने कहा कि इसका कभी दुख नहीं हुआ। मुझे तो आज तक नॉमिनेट भी नहीं किया गया है! मुझे शायद इसलिए लगता है क्योंकि मैं एक सामाजिक प्राणी नहीं रहा हूं। मैं पीता नहीं, मैं धूम्रपान नहीं करता। मैं एक उबाऊ, शाकाहारी आदमी हूँ!

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए दीपक ने बताया कि शराब न पीने की वजह से वह रवीना टंडन, विक्रम भट्ट, पूजा भट्ट और राहुल रॉय के ड्राइवर बन जाते थे। दीपक तिजोरी ने कहा, हम सब पार्टी करते थे। यहां तक ​​कि पूजा भट्ट भी होती थीं और मेरे सभी करीबी दोस्त राहुल रॉय, शाहरुख खान, रवीना, विक्रम भट्ट आदि भी होते थे। हम खूब पार्टी करते थे। हम बांद्रा में रॉक अराउंड द क्लॉक, जिसे आरटीसी भी कहा जाता है, में घूमते थे। हम लोग वहां पड़े रहते थे। हर दूसरी या तीसरी रात हम वहां पार्टी करते थे। वे सभी जानते थे कि मैं शराब नहीं पीता तो मैं उनका ड्राइवर बन जाता था।

90 के दशक में अपने करियर और काम को लेकर दीपक ने कहा कि मैं केवल काम का आनंद ले रहा था। मैं यह नहीं देख रहा था कि मेरी फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। उस समय जब आपको भूख लगती है तो आपकी थाली में जो आता है वही आप खाना चाहते हैं। मैं चीजों को लेकर चूजी नहीं था, क्योंकि मैं इंडस्ट्री को नहीं जानता था।

बकौल दीपक- मैं किसी फिल्म उद्योग परिवार से नहीं था। तो, मुझे नहीं पता था कि 'इसके साथ काम करो', 'उसके साथ काम मत करो', 'ये स्क्रिप्ट करो' या 'ये स्क्रिप्ट मत करो'। गरीब की झोली में जो आया, मैं ले गया! इसलिए आशिकी (1990) के बाद, अच्छे निर्देशक और अच्छी स्क्रिप्ट मेरे पास आ रही थीं। मैं काम करता रहा। मैंने कभी कुछ प्लान नहीं किया।

 

टॅग्स :रवीना टंडनविक्रम भट्टशाहरुख खानपूजा भट्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!