लाइव न्यूज़ :

पुरानी फिल्मों की यादें ताजा करने के लिए डीडी नेशनल की अनोखी पहल, 'बॉलीवुड टॉकीज' सीरीज के जरिए दर्शक देख पाएंगे मजेदार फिल्मी सफर

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2023 13:42 IST

दर्शक अपने सुरस्टार की फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी है जिन्होंने फिल्मी जगत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीडी नेशनल पर फिल्मों के पर्दे की पीछे की दिलचस्प कहानियों को लेकर शुरू होने वाला है नया शो बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के बारे में जाम सकेंगे दर्शकशो 22 अप्रैल से दोपहर 1 बजे डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जाएगा

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसी शानदार फिल्में बन चुकी है, जिन्हें आज भी दर्शक भुला नहीं पाए हैं। इन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए भले ही कई साल बीत गए लेकिन फिल्मों के दीवाने लोगों के बीच आज भी इनकी यादें ताजा है।

फिल्में कलाकारों, निर्माताओं और अन्य लोगों की मेहनत के बाद बनती है और दर्शकों के बीच पहुंचती हैं। कई बॉलीवुड की हिट फिल्में ऐसी है जिनके बनने के पीछे बेहद दिलचस्प कहानियां है।

दर्शक अपने सुरस्टार की फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी है जिन्होंने फिल्मी जगत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, संजय दत्त, करीना कपूर जैसे कई कलाकारों द्वारा ऐसी शानदार एक्टिंग की गई है कि आज भी वह किरदार हमें याद है।

चूंकि जमाना सोशल मीडिया का ऐसे में 90 का दशक को या 80 का, उस समय की कुछ फिल्मों के किरदारों को आज भी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स याद करते हैं।

इंटरनेट की इस विशाल दुनिया में हम कई 90 के दर्शक की फिल्मों के कुछ एक किरदार या सीन की तस्वीरें अक्सर देखते हैं जो आज भी हमारी यादों में बसा हुआ है। 

इन फिल्मों की पर्दे और पर्दे के पीछे की दिलचस्प कहानियों को एक बार हमारे बीच नए सिरे से लाने के लिए डीडी नेशनल ने अनोखी पहल की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उन बेहतरीन फिल्मों की जो सिनेमाघरों में आकर सुपर हिट साबित हुई।

लेकिन उन फिल्मों के पर्दे के पीछे भी कई कहानियां है जिन्हें दर्शक नहीं जानते। ऐसे में दर्शकों को उन फिल्मों और कलाकारों से जोड़ने के लिए प्रसिद्ध हिंदी चैनल दूरदर्शन नेशनल टीवी ने नए शो की शुरुआत की है। 

अब फिल्मी सफर का आनंद लेंगे दर्शक 

गौरतलब है कि डीडी नेशनल 22 अप्रैल से रोज दोपहर 1 बजे अपना नया शो शुरू करने वाला है। इस शो का नाम 'बॉलीवुड टॉकीज' रखा गया है। इस शो को होस्ट मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर करेंगे।

शो के बारे में बात करें तो फिल्मों के नए सफर में कई हिट फिल्मों को शामिल किया गया है। जिसने अपने समय में दर्शकों को बीच खूब धूम मचाई थी। इसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम', करीना कपूर की फिल्म, 'हलचल', 'बातों बातों में', 'रजनीगंधा', 'खौफ', 'गरम', 'इत्तेफाक' और 'करीब करीब सिंगल' जैसी बेहतरीन फिल्मों को शामिल किया गया है।

शो के बारे में जानने के बाद से फैन्स काफी उत्साहित हैं। दर्शक शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आखिरकार एक दिन बाद उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। 

टॅग्स :DD Nationalबॉलीवुड फ्लैशबैकहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?