लाइव न्यूज़ :

डब्बू रत्नानी के 2019 के कलेंडर में बॉलीवुड के इस फेवरेट कपल को नहीं मिली जगह, क्या हो सकती हैं वजह- देखें तस्वीरें

By मेघना वर्मा | Updated: January 29, 2019 10:21 IST

कैलेंडर फोटो शूट से सलमान खान भी नदारद हैं। जबकि बीते साल सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर में से एक हैं।

Open in App

बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी सेलेब्स की खूबसूरती को तस्वीर में उकेरने के लिए जाने जाते हैं। डब्बू के हर साल के कैलेंडर में पिक्चराइज होने की तमन्ना हर एक्टर-एक्ट्रेस में होती है। उनके साल भर के कैलेंडर हमेशा ही लोगों को काफी पसंद आते हैं। मगर इस बार डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में साल के सबसे फेवरेट कपल को कोई जगह नहीं मिली है। 

दीपिका-रणवीर की नहीं हैं एक भी फोटो

डब्बू कैलेंडर रिलीज होने से पहले एक ग्रैंड इवेंट करते हैं जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार्स हिस्सा लेते हैं। इस इवेंट में ही डब्बू साल कैलेंडर के लिए खींची गई फोटो को लोगों के सामने रखते हैं। इसी इवेंट का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कैलेंडर के लिए स्टार्स की फोटो लगी है। इन फोटोज में इस साल के सबसे फेवरेट कपल दीपिका और रणवीर सिंह को कोई जगह नहीं मिली है। 

कृति, कियारा और सनी तक को मिली है जगह

 

आपको बता दें साल 2018 के अंत में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद से ही चारों तरफ इस कपल की चर्चा हो रही है। वहीं ये कहना गलत नहीं होगा कि ये कपल लोगों का फेवरेट भी हो गया है। इसके बावजूद डब्बू के कैंलेंडर में कहीं दीपिका-रणवीर को जगह नहीं मिली हैं। जबकि कृति, कियारा और सनी लियोन को कैलेंडर में शामिल किया गया है। 

सलमान खान भी है नदारद

सिर्फ दीपिका रणवीर ही नहीं बल्कि इस बार के कैलेंडर फोटो शूट से सलमान खान भी नदारद हैं। जबकि बीते साल सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर में से एक हैं। इन सितारों को कैलेंडर शूट में क्यों शामिल नहीं किया गया इसके बारे में कहना तो मुश्किल है।

रणबीर-आलिया को मिली है जगह

इस कैलेंडर फोटो शूट में न्यूली कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जगह मिली है। जिन्हें बॉलीवुड का न्यू कपल बताया जा रहा है। वहीं इनके अलावा जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख खान, एश्वर्या राय, विद्या बालन आदि सेलेब्स को जगह मिली है। 

टॅग्स :डब्बू रतनानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड चुस्कीकियारा आडवाणी ने अपने फनी मीम्स का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल, see pics

बॉलीवुड चुस्कीDabboo Ratnani Calendar : सनी लियोन से लेकर विद्या बालान तक को मिली डब्बू रतनानी के कलेंडर में जगह, देखें फोटो

स्वास्थ्यफिगर को मेंटेन रखने के लिए जिम में पसीना बहाती हैं सनी लियोनी, उर्वशी, जानें फिटनेस सीक्रेट्स

बॉलीवुड चुस्कीडब्बू रत्नानी का 2019 सेलेब्स कैलेंडर हुआ लॉन्च, नजर आए कई बड़े सितारे-देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?