लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 Box Office Collection Day 7: सलमान खान की 'दबंग 3' ने 7वें दिन मचाया तूफान, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2019 11:36 IST

Dabangg 3 Box Office Collection Day 7 ( दबंग 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे ७ ): सलमान खान,सई मांजरेकर,सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान,किच्चा सुदीप,टीनू आनंद,महेश मांजरेकर,नवाब शाह,वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की अपगमिंग फिल्म दबंग 3 पर्दे पर रिलीज हो गई है फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे

सलमान खान की अपगमिंग फिल्म दबंग 3 पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। दबंग की प्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए प्रभुदेवा ने दबंग 3 को फैंस के सामने पेश किया है। सलमान खान,सई मांजरेकर,सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान,किच्चा सुदीप,टीनू आनंद,महेश मांजरेकर,नवाब शाह,वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।

रिलीज होते ही फिल्म ने अपना जल्वा दिखा दिया है। पिछले कुछ दिनों से देशभर में नागरिकता बिल को लेकर प्रदर्शन हो रहा है ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में फिल्म के छह दिन की कमाई पेश कर दी गई है।

 बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने बीते गुरुवार को 7 करोड़ रुपये की कमाई की।सात दिनों में ही 126 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत कॉमिक और एक्शन अवतार से होती है।जहां जहां चुलबुल पांडे (सलमान खान) एक शादी में लूटे गए सोने के गहनों को गुंटो से बचाकर उसे वापस दिलवाता है।इस केस को सुलझाते हुए ही चुलबुल का सामना एक बड़े माफिया बाली (सुदीप किच्चा) से होता है। जिसको देखकर चुलबुल के अतीत के घाव ताजा हो जाते हैं।  अब जब बाली एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आ गया है को वह अपने फर्ज और परिवार की रक्षा में लग जाता है क्योंकि उसके कारण ही एक वक्त पर चुलबुल का सब कुछ छिन गया था।

दरअसल रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलने से पहले  चुलबुल खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे।असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाड़िया) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी। ऐसे में चुलबुल दहेज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी को डॉक्टर बनाने के लिए तैयार है। लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग जाती है।

बाली की नजर खुशी पर पड़ जाती है और वह खुशी को पाने के लिए उतावला हो जाता है। इसी को लेकर बाली ने चुलबुल के साथ  अतीत में कुछ ऐसा किया है कि जिसका हिसाब अब चुलबुल उससे चुकता करेगा। वह बाली से बदला लेगा कि नहीं ये फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा।

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खानसोनाक्षी सिन्हासई मांजरेकरफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?