विराट-अनुष्का का हॉलीडे का सोशल मीडिया पर छाया वीडियो, कुछ यूं कैप्टन के गाल खींचती नजर आईं एक्ट्रेस
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2019 03:46 PM2019-03-13T15:46:23+5:302019-03-13T15:46:23+5:30
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुषका शर्मा और भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक हॉलीडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों एक बार फिर से फैंस के दिलों में छाए हुए हैं। इस कपल का एक हॉलीडे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। ऐसे तो अक्सर दोनों हॉलीडे पर साथ नजर आते रहते हैं, लेकिन इस बार को दोनों का वीडियो फैंस के बीच छाया है।
वायरल हो रहा ये वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। मिड डे की खबर के अनुसार दोनों का ये वीडियो स्विट्जरलैंड का है जहां विराट-अनुष्का जनवरी के महीने में हॉलीडे मान रहे हैं। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।
आप वीडियो में देखेंगे कि कपल मोटर बोट पर ड्राइव कर रहे है। इंस्टाग्राम वीडियो में विराट-अनुष्का के क्यूट मोमेन्टस फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का -विराट के गाल खींचती नजर आ रही हैं जो फैंस को अपनी तरफ खींचने का काम कर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुषका शर्मा और किक्रेट कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसम्बर साल 2017 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। जिसके बाद ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ की फोटो शेयर करते रहते हैं।