लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से निपटने के लिए नाना पाटेकर ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, ये खास सलाह के साथ दान किए इतने लाख रुपये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 31, 2020 07:40 IST

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी आगे कर वायरस के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे लोगों के लिए लाखों करोड़ों रूपये दान में दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती दा रही हैदेश पर आई इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों से हर संभव मदद मांगी है

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती दा रही है। इस वायरस ने दुनिया भर  में कहर मचाया हुआ है। ऐसे में देश पर आई इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों से हर संभव मदद मांगी है।पीएम मोदी ने 'पीएम केयर्स फंड' के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी है। वहीं पीएम केयर्स फंड में दान देने के लिए  देश का हर छोटा बड़ा इंसान सामने आया है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी आगे कर वायरस के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे लोगों के लिए लाखों करोड़ों रूपये दान में दिए हैं। इसी लिस्ट में एक्टर नाना पाटेकर का नाम भी जुड़ गया है। नाना ने आगे आकर लोगों की मदद की है।नाना पाटेकर ने 1 करोड़ रूपये दान दिए हैं। एक्टर ने आर्थिक मदद करने के साथ लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

हाल ही में नाना पाटेकर ने अपने ऑफिशयल ट्वीट अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने पीएम केयर्स फंड के जरिए कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को आर्थिक रूप से मदद देने का एलान किया है। नाना पाटेकर ने वीडियो में कहा, मैं समझता हूं कि इस वक्त हमें हमारी जात, हमारी पांत, हमारी धर्म, भूलकर सरकार के साथ सहकार्य करना होगा। इतनी बड़ी विपत्ति के साथ सरकार अकेले लड़ नहीं सकती। हमें हमारी जिम्मेदारी उठानी होगी। वीडियो में नाना कहते हैं कि पीएम और सीएम फंड के लिए नाम फाउंडेशन के माध्यम से 50-50 लाख के दो चेक भेजे जाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारी उठाएंगे, मुझे पूरा विश्वास है। सबसे अहम बात यह है कि आप घर से बाहर मत निकलिए। इस समय घर में रहना ही सबसे बड़ी देश-सेवा है, बस इतना कीजिए।

नाना पाटेकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर चुके हैं। नाना महाराष्ट्र के किसानों की काफी मदद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर से वह लोगों की मदद के लिए आगे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?