Corona in Mumbai: जॉन अब्राहम, एकता कपूर, नोरा फतेही के बाद प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 3, 2022 07:20 PM2022-01-03T19:20:29+5:302022-01-03T19:22:11+5:30

Corona in Mumbai: फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। एकता कपूर (46) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह जानकारी दी।

Corona in Mumbai Veteran actor Prem Chopra, wife uma chopra test positive COVID-19 admitted hospital | Corona in Mumbai: जॉन अब्राहम, एकता कपूर, नोरा फतेही के बाद प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

रविवार को मुंबई में कोविड-19 के 8,063 नए मामले सामने आए, जो शनिवार को सामने आए 1,763 नए मामलों से काफी अधिक हैं।

Highlightsजॉन अब्राहम और पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।मुंबई में अभी तक कोविड-19 के कुल 7,99,520 मामले सामने आ चुके हैं।संक्रमण से 16,377 लोगों की मौत हुई है।

Corona in Mumbai: वयोवृद्ध अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता का उपचार कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

डॉ जलील पारकर के मुताबिक, 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पर इलाज का सही असर हो रहा है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है। प्रेम चोपड़ा को ‘बॉबी’, ‘दो रास्ते’, और ‘कटी पतंग’ जैसी हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि हाल में अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, अनुभवी फिल्मकार राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके फिल्मकार पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अभिनेता मनोज मंचू कोरोना वायरस से संक्रमित

तेलुगु अभिनेता मनोज मंचू ने बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह जरूरी चिकित्सकीय एहतियात बरत रहे हैं। अभिनेता (38) ने ट्विटर पर आग्रह किया कि उनके संपर्क में आने वाले लोग अपनी जांच कराएं। अभिनेता अंतिम बार 2017 की फिल्म ‘ओक्काडु मिगिलाडु’ में नजर आए थे।

Web Title: Corona in Mumbai Veteran actor Prem Chopra, wife uma chopra test positive COVID-19 admitted hospital

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे