लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने सलमान खान के खेती वाले वीडियो पर दिया बड़ा बयान, कहा- यह उन्होंने अपने आनंद के लिए बनाया है...

By अमित कुमार | Updated: July 20, 2020 18:36 IST

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने खेती करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारी बारिश के बीच सलमान के इस वीडियो बनाया गया है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'खेती'।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर पिछले काफी समय से है। देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही एक्टर अपना सारा समय अपने फॉर्म हाउस पर बिता रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने वहां गानों की शूटिंग भी की। इतना ही नहीं सलमान खान ने कुछ दिन पहले खेती करते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। 

सलमान खान ने खेती करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखाई दे रहे हैं। भारी बारिश के बीच सलमान के इस वीडियो बनाया गया है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'खेती'। सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

वीडियो पैदा करेगा भारत के नौजवानों में खेती के प्रति नया उत्साह 

संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सलमान खान ने यह वीडियो हालांकि अपने आनंद के लिए बनाया है। फिर भी इससे भारत के नौजवानों में खेती के प्रति नया उत्साह पैदा हो सकता है। देश में खेती करने से कतराने का एक नया ट्रेंड चल रहा है। वैसे में, धोनी और सलमान के किसानी वीडियो ट्रेंड को भी पलट सकते हैं।' सलमान खान के लिए संजय निरुपम का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीर

वीडियो से पहले एक तस्वीर में सलमान खान अपने हाथों में पौधे लिए हुए हैं। तस्वीर को देखने पर पता चलता है कि सलमान खेत में काम कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम, जय जवान, जय किसान।" सलमान खान का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

टॅग्स :सलमान खानसंजय निरुपमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!