लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर के बबलू भईया को मिला रानी पद्मावती का साथ, इस फिल्म में करेंगे स्क्रीन शेयर

By मेघना वर्मा | Updated: December 19, 2018 14:43 IST

विक्रांत मेसी मिर्जापुर वेब सीरिज से पहले बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सिर्फ फिल्म में ही नहीं बहुत सारे विज्ञापनों में भी उनको देखा जा चुका है।

Open in App

साल 2018 जाने की तैयारी कर रहा है। इस पूरे साल में यूं तो कई सारी बड़ी चीजें हुई हैं मगर सबसे खास रहा है वेब सीरिज मिर्जापुर और रणवीर-दीपिका की शादी। इन दोनों ने ही लोगों के बीच बहुत सारी सुर्खियां बटोंरी। नई खबरों की मानें तो आने वाले समय में मिर्जापुर वेब सीरिज के मुख्य पात्र बबलू भईया यानी विक्रांत मेसी और दीपिका पादुकोण जल्द ही एक साथ एक फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। 

फिल्म फेयर की रिपोर्ट के अनुसार मेघना गुलजार का आने वाली फिल्म में दोनों अभिनेता एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म फेयर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के जरिए ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि आने वाले साल में मेघना गुलजार एक नई फिल्म बनाने जा रही हैं। जिसमें विक्रांत मेसी और दीपिका पादुकोण एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। 

विक्रांत मेसी मिर्जापुर वेब सीरिज से पहले बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सिर्फ फिल्म में ही नहीं बहुत सारे विज्ञापनों में भी उनको देखा जा चुका है। मगर वेब सीरिज मिर्जापुर से उन्हें बहुत अच्छी पहचान मिली है। वहीं कुछ लोग दीपिका के साथ उनके ऑन स्क्रीन पेयर पर सवाल कर रहे हैं कि ये दोनों जोड़ी ऑन स्क्रीन कैसी लगेगी। 

अब ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि ये फिल्म लोगों को कैसी लगेगी और विक्रांत मेसी और दीपिका साथ में ऑन स्क्रीन कैसे लगेंगे। आपको बता दें कि ये फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी की कहानी होगी जिसमें दीपिका विक्टिम का किरदार निभाएंगी। अगर आपको भी लगता है कि दीपिका और विक्रांत की जोड़ी सुपरहिट होगी तो हमें हमारे सोशल हैंडिल पर ट्वीट या मैसेज करके जरूर बताएं....

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?