लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 09:30 IST

एक्ट्रेस के नाम पर धोखाधड़ी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी के नाम पर रोहितवीर ने पार्टनरशिप का काम शुरू किया लेकिन उन्हें लगातार इस काम में घाटा होता रहा। छानबीन करने पर पता चला कि फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी की जाती थी।शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। शिल्पा फैंस को फिट रहने की भी जमकर सलाह देती हैं।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में जालसाजों के खिलाफ इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, लखनऊ के हजरतगंज में एयोसिस स्पा एंड वैलनेस कंपनी के एमडी किरण बाबा पर लोगों को गुमराह कर उन्हें करोड़ों का चूना लगाने का आरोप है।

हजरतगंज कोतवाली में महानगर निवासी कारोबारी रोहितवीर सिंह ने पुलिस में जाकर मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। किरण बाबा ने रोहितवीर को शिल्पा शेट्टी की कई तस्वीरें और बैनर्स का प्रचार करते हुए भी दिखाया था। इसके साथ उनसे यह भी कहा गया था कि शिल्पा खुद समय-समय पर आकर दिशा-निर्देश देती रहेंगी। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

शिल्पा शेट्टी के नाम पर रोहितवीर ने पार्टनरशिप का काम शुरू किया लेकिन उन्हें लगातार इस काम में घाटा होता रहा। इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी की जाती थी और भारी-भरकम रकम फ्रेंचाइजी के नाम पर लगवाई गई थी। रोहित के शिकायत पर किरण बाबा पर पर पुलिस ने आईपीसी 408, 420 व 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शिल्पा ने छोड़ा नॉन-वेज

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। शिल्पा फैंस को फिट रहने की भी जमकर सलाह देती हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने एक बाल ही में बताया कि उन्होंने मांसाहारी चीजें छोड़ दी हैं और वह शाकाहारी हो गई हैं। शिल्पा ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट ल‍िखकर बताया क‍ि जिंदगी के 45 साल बीतने के बाद आखिरकार वह ऐसा कर पाई। एक्ट्रेस ने बताया कि किसी भी आदत को छोड़ना कितना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर उनका पोस्‍ट जबरदस्‍त वायरल हो रहा है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?