लाइव न्यूज़ :

Raju Srivastava Health Updates: राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर

By भाषा | Updated: August 15, 2022 21:39 IST

देश के जाने-माने कॉमेडिन इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

Open in App
ठळक मुद्देआईसीयू में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं कॉमेडिन राजू श्रीवास्तवउन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया थासूत्रों ने कहा, ''उनकी हालत नाजुक है। कोई सुधार नहीं हुआ है

नयी दिल्ली: लोकप्रिय हास्य कलाकार-अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

श्रीवास्तव (58) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। उसी दिन उनकी 'एंजियोप्लास्टी' की गई थी। सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''उनकी हालत नाजुक है। कोई सुधार नहीं हुआ है। वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।'' 

गत शुक्रवार को श्रीवास्तव के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी हालत ''स्थिर'' है। परिजनों ने लोगों से ‘‘किसी भी अफवाह अथवा गलत खबर पर ध्यान नहीं देने’’ का भी अनुरोध किया था। 

श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। 

उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतियोगियों में से एक थे। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?