Christmas 2020: सनी लियोनी ने कुछ इस अंदाज में पति को किस कर दी क्रिसमस की बधाई, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Published: December 26, 2020 11:32 AM2020-12-26T11:32:20+5:302020-12-26T11:37:25+5:30

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल के साथ अपने फॉलोवर्स के लिए क्रिसमस के मौके पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के माध्यम से लियोनी ने इस पर्व की बधाई लोगों को दी है।

Christmas 2020: Sunny Leone kisses her husband in such a way, congratulations for Christmas, watch viral video | Christmas 2020: सनी लियोनी ने कुछ इस अंदाज में पति को किस कर दी क्रिसमस की बधाई, देखें वायरल वीडियो

क्रिसमस के मौके पर पति के साथ डांस करते हुए सनी लियोनी (फोटो साभार: सोशल मीडिया )

Highlightsसनी लियोनी ने अपने पति के साथ डांस करते हुए इस वीडियो को शेयर करके फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी है।सोशल मीडिया पर सनी लियोनी के इस वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी लियोनी अपने पति डेनियल के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए दिख रही हैं। 

इस वीडियो को खुद सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा है। इंस्टाग्राम यूजर दोनों के खूबसूरत जोड़ी वाले वीडियो पर खूब लाइक व कमेंट कर रहे हैं।

सनी लियोनी ने कुछ इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई-

डांस के दौरान सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल को लिप किस भी किया। वीडियो में सनी लियोनी ग्रीन टी-शर्ट और रेड पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, डेनियल रेड कैजुअल टी शर्ट और प्रिटेंज पजामा में काफी स्मार्ट दिख दिख रहे हैं।

सनी लियोनी ने इस वीडियो को साझा कर कैप्शन में ये लिखा है-

बता दें कि सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मैरी क्रिसमस।'' वायरल वीडियो में सनी और डेनियल के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

देखें वीडियो-

Web Title: Christmas 2020: Sunny Leone kisses her husband in such a way, congratulations for Christmas, watch viral video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे