ऋतिक रोशन को चीन में मिला नया खास नाम, जानिए क्या?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 30, 2019 02:33 PM2019-05-30T14:33:57+5:302019-05-30T14:33:57+5:30
फिल्म काबिल को चीन में खासा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फैंस को जानकर हैरानी होगी की चीनी भाषा की मंदारिन का ऋतिक को एक खास तोहफा मिला है। ए
ऋतिक रोशन की आखिरी रिलीज फिल्म काबिल भारत में धमाल मचाने के बाद चीन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई है। 2017 की फिल्म में ऋतिक के आलावा यामी गौतम भी थीं। फिल्म पर्दे पर सुपर हिट हुई थी। अब चीन में भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है।
फिल्म काबिल को चीन में खासा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फैंस को जानकर हैरानी होगी की चीनी भाषा की मंदारिन का ऋतिक को एक खास तोहफा मिला है। एक बयान में बताया गया है कि 45 वर्षीय अभिनेता ऋतिक रोशन को प्रशंसकों से 'दा शुआई' नाम दिया गया है।
जिसका कथित तौर पर मतलब है कि चीन-भूमि में बेहद खूबसूरत। ये ऋतिक रोशक ने लिए खुद में एक बड़ी उपलब्धि है। जो इससे पहले किसी और एक्टर को नहीं मिली है। ऋतिक फिल्म के लिए यामी के साथ चीन भी जा सकते हैं ।
अभिनेता, पहले से ही अपने देश में बहुत लोकप्रिय है और अक्सर अपने भारतीय प्रशंसकों द्वारा एक 'ग्रीक भगवान' के रूप में जाने जाते हैं, अब पड़ोसी देश में भी अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए आगे बढ़ हाथ बढाएंगे। यह पहली बार होगा जब वे अपने देश में ऋतिक के अभिनय की साक्षी बनेंगे क्योंकि यह चीन में उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय रिलीज़ हुई है।