लाइव न्यूज़ :

Chhichhore Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई छिछोरे, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2019 15:29 IST

Chhichhore Movie Box Office Collection Day 12 (छिछोरे मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे १२): सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोर पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे पर्दे पर पेश कर दी गई है।दोस्ती और कॉलेज लाइफ की मस्ती पर बनी इस फिल्म के ना सिर्फ रिव्यू अच्छे आए हैं

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे पर्दे पर पेश कर दी गई है। ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हुई है। फैंस को फिल्म जमकर पसंद आ रही है। पहले दिन से ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।दोस्ती और कॉलेज लाइफ की मस्ती पर बनी इस फिल्म के ना सिर्फ रिव्यू अच्छे आए हैं बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर ली।

अपने दमदार प्रदर्शन से फिल्म दूसरा हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। छिछोरे  ने बीते दिन 4 से 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे  103 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म 12 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

फिलहाल दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को फिल्म जमकर कर पसंद आ रही है। फिल्म कमाई भी खूब कर रही है।

छिछोरे फिल्म की कहानी

फिल्म में 7 दोस्तों की कहानी को पेश किया गया है जो एक दूसरे के लिए सब कुछ हैं। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में भी ले जाती है, जो जवानी से कॉलेज के दिनों से शुरू होती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान अनिरुद्ध, माया, सेक्सा (वरुण शर्मा), एसिड (नवीन पोलिशेट्टी), मम्मी (तुषार पांडे), बेवड़ा (साराह शुक्ला), और डेरेक (ताहिर राज भसीन) दोस्तों की ये कहानी आपको आपके कॉलेज के दिनों की याद जरूर दिला देंगे।  

टॅग्स :छिछोरे फिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल