बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।
अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। आते ही सीएए और नागरिकता बिल का जमकर विरोध किया है। ऐसे में हाल ही में अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें डिटर भाषण दे रहा था।
अनुराग ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की थी। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।वीडियो में जर्मनी के तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर एक स्टेडियम में भाषण देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के सबटाइटल में लिखा आ रहा है, 'अगर आप चाहते हैं तो मुझसे नफरत करें, लेकिन जर्मनी से नहीं।' अब अनुराग को ये वीडियो डिलीट करना पड़ा है।
दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में एक भाषण दिया था और उसमें अर्बन नक्सल का जिक्र किया था। जिसके बाद ही अनुराग ने ये वीडियो शेयर किया था।
अनुराग कश्यप के ट्वीट करने के बाद पांच हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो की रीट्वीट किया। इसके साथ ही 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था। लेकिन इस वीडियो पर जर्मन महिला ने इस वीडियो की सामग्री पर सवाल खड़े किए हैं जिसके बाद अनुराग ने अब ट्वीट हटा दिया है।